sweet लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sweet लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 4 अप्रैल 2020

Suji Fresh Coconut & Cashews Laddoo

रवा-गीले नारियल-काजू के लड्डू
रवा याने सूजी के लड्डू कभी भी बनाओ, कितनी बार भी बनाओ लेकिन हर बार बनाते वक्त एक परसेंट ही क्यों ना हो प्रेशर होता ही है कि पता नहीं सूजी(रवा) अच्छी तरह से फूलेगी या नहीं ? लड्डू ढीले तो नहीं रह जाएंगे या बहुत सख्त/कड़क तो नहीं हो जाएंगे ।
ऐसा नहीं है कि उसमें कुछ कम ज्यादा हो जाने पर हम उसे सुधार नहीं सकते पर यदि पहली बार में ही अच्छी तरह बन जाए तो खुशी दुगनी हो जाती है।


सामग्री

१ कटोरी बारीक रवा (करीबन १५० ग्राम)
१ कटोरी गीला नारियल स्क्रेप किया हुआ
२ बडे चम्मच घी
१२-१५ काजू( मुट्ठी भर)
१ कटोरी शक्कर (मैं मीठा लड्डू पसंद करती हूं इसलिए एक कटोरी शक्कर ली है आप यदि कम मीठा खाते होंगे तो इसकी मात्रा कम कर सकते है पर उससे लड्डू के टेक्सचर में फर्क आ जाएगा । )
१ चम्मच केसर इलायची सिरप
१/२ चम्मच दूध मसाला ( ऐच्छिक)
किशमिश व चारोली दो बड़े चम्मच

विधि
सर्वप्रथम काजू को ग्राइंडर में पल्स मोड पर बारीक पीसकर अलग रखें (पावडर करें)।

कढ़ाई में दो चम्मच घी डालकर सूजी डाले। इसे धीमी आंच पर ५ ७ मिनट के लिए अच्छी तरह से सेक ले जब तक कि उसका रंग हल्का गुलाबी ना हो जाए ।

अब इसमें गीले नारियल का बुरादा डालकर पुनः ४ से ५मिनट तक भूने व इस मिश्रण को निकालकर अलग रख दे।

एक मोटे पेंदे की कढ़ाई में १ कटोरी शक्कर डालें उसमें आधी कटोरी पानी मिलाएं ।
इसे तेज आंच पर हिलाते रहें जब तक कि शक्कर पूरी तरह से घुल ना जाए ।

जब सारी शक्कर घुल जाए उसके बाद इस चाशनी को तेज आँच पर ही सिर्फ २ मिनट तक और उबाले।
*हमें एक या दो तार की चाशनी नहीं बनानी है । बस चाशनी अच्छी चिपचिपी हो जाये ये ध्यान में रखे।
अब इसमें केसर-इलायची का सिरप डाले या फिर आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें ।
अब इसे गैस से उतार ले।

इसमें सूजी और नारियल का मिश्रण डालें , काजू पाउडर डालें और अच्छी तरह से हिलाकर करीबन 5 से 6 घंटों के लिए ढककर रख दें ।

मिश्रण हिलाते समय पतला नजर आएगा परंतु जैसे-जैसे सूजी चाशनी को सोखकर फूलेगी मिश्रण अपने आप गाढ़ा हो जाएगा ।

अब इसमें किशमिश व चारोली मिलाएं । दूध मसाला डालने पर इसमें एक अलग स्वाद आता है इसलिए मैं दूध मसाला भी डालती हूं।

इसे अच्छी तरह से मिला ले अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना ले ।
तैयार है सुजी गीले नारियल और काजू के लड्डू ।

कुछ महत्वपूर्ण बातें

* घी में सूजी भूनते समय गैस की आँच एकदम धीमी रखें अन्यथा सूजी अपना रंग तो बदल लेगी पर अंदर से      कच्ची रह जाएगी और लड्डुओं में वो स्वाद नहीं आ पाएगा ।

* गीला नारियल डालकर भी मिश्रण को अच्छी तरह से भून ले अन्यथा लड्डुओं में जल्दी ही गंध आने लगेगी     क्योंकि गीला नारियल जल्दी खराब होने लगता है ।
*  चाशनी बनाते समय ध्यान रखें हमें एक या दो तार की चाशनी तैयार नहीं करनी है सिर्फ चिपचिपी हो जाए     इतना ही चाशनी को पकाना है ।
* चाशनी में मिश्रण डालने के बाद यदि मिश्रण तुरंत ही गाढा याने सूखा होने लगे तो इसका मतलब है चाशनी     ज्यादा पक गई है इसमें तुरंत दो-तीन चम्मच दूध डालें और मिश्रण को अच्छे से हिला दे ।
* चाशनी में मिश्रण डालने के पश्चात कुछ घंटे ठहरे फिर भी आपको लगे कि मिश्रण ढीला है, गाढा नहीं हो        रहा  है या सूजी चाशनी सोख कर नहीं फूल रही है तो मिश्रण को पुनः गैस पर ३-४ मिनट पका ले और फिर     ठंडा होने के लिए रख दें ।


पहली बार यह लड्डू बनाने वाले के लिए ये बातें ध्यान में रखना जरूरी है । मुझे यकीन है आप जब यह लड्डू बनाएंगे तो वे परफेक्ट बनेंगे । 😊

सोमवार, 23 सितंबर 2019

Churma Laddoo / Wheat Flour Laddoo

Also known as Chotya che laddoo
My Mothers speciality 😊.  My mom makes worlds best churma laddoo. 





Ingredients
4 cup bafala aata/coarsely ground wheat flour(gheu ka mota atta
Pinch of salt
3 tablespoon of ghee for kneading the dough
3 cup sugar or as u like
Ghee / refined oil for deep frying
1 cup ghee to make ladoo
12-13 cardamom
Nuts n raisins

Mathod

Take coarsely ground wheat flour add pinch of salt , 3 tablespoon of warm ghee to it. Mix it  and make stiff dough using water.Make muthiyas  of this dough and deep fry all the muthiyas to golden brown colour on medium flame.Now take 2-3 muthiyas at a time, break them into pieces. grind it into fine powder or churma , repeat this procedure and make churma of all muthiyas in grinder .Now take sugar and cardamom seeds in a mixer jar and grind I into fine powder.Add this sugar cardamom powder in churma.Now add nuts n raisins to it.Heat 1 cup of ghee and add it in churma mixure.
mix the mixture and make laddoos of this churma mixture.

चुरमा लड्डू
सामग्री
मोटा पीसा गेहूँ का आटा ४ कटोरी
घी 3 बड़े चम्मच
एक चुटकी नमक 
तलने के लिए तेल या घी
लड्डू बनाने के लिए एक कप शुद्ध घी
शक्कर ३ कटोरी ..कम या ज्यादा स्वादानुसार
हरी इलायची १२-१३
आपकी पसंद अनुसार सूखे मेवे बारीक काटकर 

विधि

गेहूं के आटे में तीन बड़े चम्मच घी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। पानी डालते हुए सख्त आटा गूथ कर तैयार कर ले।
एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म करने के लिए रखें इसमें तैयार आटे के छोटे-छोटे ३-४ मुठिए  बनाकर सुनहरा होने तक तल लें ।
इसी तरह सारी मुठिया तल ले। अब एकबार में २-३ मुठियों को तोड़कर ग्राइंडर में  बारीक पीस ले।
इसी तरह सारे मुठियों को पीस कर इस पाउडर को आटे के छलनी से छान लें ताकि यदि कोई  बड़ा टुकड़ा बाकी रहे तो वह अलग निकल जाए ।
अब ग्राइंडर में ही शक्कर और इलायची के दानों को बारीक पीस लें ।
अब एक बड़े बर्तन में पिसा हुआ मुठियों के पावडर को, शक्कर को और घी को डालकर आपकी पसंद अनुसार काजू, बादाम व किशमिश काटकर डालें । अच्छे से मसलकर मिलाएं।
अब‌ इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना ले आपके चुरमा लड्डू तैयार है ।

  

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

Kaju Modak in 10 minutes (without fire)

बिना गैस जलाए 10 मिनट में फटाफट बनने वाले काजू मोदक मैंने गणेशोत्सव के लिए बनाएं । यह प्रयोग बहुत ही सफल रहा सभी ने इसे बहुत पसंद किया।


सामग्री
१ कप काजू / काजू टुकड़े
१/२ कप पीसी शक्कर
१/२ कप मिल्क पावडर
१ चम्मच शुद्ध घी + १/२ चम्मच
१/२ चम्मच रोज़  एसेंस/ इलायची सिरप/ दो चुटकी इलायची पावडर
२ से २.५ चम्मच दूध
१ चुटकी केसर १ चम्मच में घुला (सजावट के लिये)


विधि
सबसे पहले काजू को हमें ग्राइंडर में पीसना है। यदि आप लगातार ग्राइंडर चलाएंगे तो काजू से तेल छूटने लगेगा और हमें पाउडर फॉर्म में काजू नहीं मिलेगा इसलिए बड़ी सावधानी से ग्राइंडर को पल्स मोड पर यानि चालू बंद चालू बंद करते हुए या छाछ बनाने वाले मोड़ पर रखकर ही उसकी पाउडर बनाएं ।
 इस पाउडर को एक छलनी से छान लें ताकि जो भी दानेदार काजू हो वो अलग हो जाए । अब इस पाउडर में डालें ताजी पीसी हुई शक्कर( यदि आपके पास पुरानी पीसी हुई शक्कर रखी हो तो उसे उसने इस्तेमाल कर सकते हैं परंतु उसे  छानकर ही डाले ताकि कोई गुठली ना रहे ।)
इसमें मिलाए मिल्क पाउडर , घी व इलायची सिरप।
इसे अच्छे से मिला ले । अब इसमें डालें दूध जो हमें दो से ढाई चम्मच लेना है परंतु उसे धीरे-धीरे डालें ताकि एक सख्त मिश्रण तैयार हो सके यदि मिश्रण ढीला हो जाएगा तो उसके मोदक नहीं बनेंगे । इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतना ही दूध मिलाएं ।

इसे अच्छे से हाथों से   गूँथकर आटे की तरह तैयार कर ले । ऊपर से १/२ चम्मच घी लगाकर अच्छे से चिकना कर लें ।


आप इसके मोदक बनाइए ।आप इसके लिए हाथों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या सांचा (मोल्ड) का भी । इसी तरह सारे मोदक तैयार करके उस पर केसर का दूध लगाइए।
*केसर दूध यह ऑप्शनल है यदि आपको मोदक बनाकर रखने होंगे तो इस पर दूध ना लगाएं अन्यथा वह चिपचिपे और खराब हो सकते हैं ।



सोमवार, 14 अगस्त 2017

Ukadi che Modak /Sweet Steamed rice dumplings




उकड का मतलब हैं। भाप में या उबलते  द्रव में पका। ये चावल के आटे को पानी में पका कर उसमें नारियल व गुड का मिश्रण भर कर  भाप में पकाए जाते हैं।
Maharastrian's speciality हैं।  गणेशजी की पूजा में इसका विशेष महत्व होता हैं ।  ये  गणेशजी का प्रिय भोग हैं ऐसा माना जाता हैं।  गणेश उत्सव में गणेशजी की स्थापना के समय इन मोदको का भोग लगाया जाता हैं।

उकड़ी चे मोदक
2 कटोरी चावल का अाटा
2 कटोरी पानी
नमक एक चुटकी
1चम्मच घी

भरावन के लिये सामग्री
2 कटोरी  ताजा नारियल घिसा हुआ (Scrapped)
2 चम्मच मिल्क पावडर
1  व 1/2  कटोरी गुड
1 चम्मच खसखस भूनी हुई
सुखे मेवे आपकी पसंद अनुसार

कढ़ाई में नारियल गुड और मिल्क पाउडर
को तब तक पकाये जब तक वो सूखा ना हो जाये (see pic )


इसमे खसखस और सुखे मेवे मिलाये
मिश्राण ठंडा होने दे
उकड के लिये(बाहरी आवरण के लिये )
एक मोटे तले के बर्तन में पानी व घी उबाले उसमे नमक डालें। उबाल आने पर धीरे धीरे चावल का आटा मिलाये लगातार हिलाते रहे ... अच्छे से मिलाये व द गैस बंद कर दे और इसे ढ़क कर 10 मी  के लिये छोड़ दे ...

अब इस मिश्रण को थाली में निकालकर रखें ।  हाथ लगाने लायक ठंडा  होने के बाद  हथेली पर थोड़ा घी लगाकर इसे अच्छे से ५ मिनट तक मसले ..ठंडे पानी का हाथ लगाकर भी कर सकते हैं, क्योंकि मिश्राण गर्म होता हैं ; परंतु  गर्म ही मलना हैं ठंडा होने पर वो गुठलीदार हो जायेगा।
अब इसकी छोटी गोलीया बनाकर उसे ऊंगलियो से फैलाये उसमे मीठा मिश्राण भरे और चिमटी देते हुएे बंद करे .. एैसे ही सारे मोदक बनाये और उन्हेंक 10 मिनट  भाप में पकाये .. इडली स्टैंड का भी प्रयोग कर सकते हैं ।  बाहर निकालकर ऊपर से थोड़ा सा घी डाल कर पेश करे ।
* टीप
मिश्रण में पानी कि मात्रा बिल्कुल नहीं होनी चाहिए अन्यथा मोदक टूटकर  चाशनी बाहर  आ जायेगी। इससे बचने के लिये मिश्रण तैयार होने पर उसमें  १ चम्मच  चावल का आटा डालकर अच्छे से मिलाये । इससे  चावल का आटा  सारी  नमी सोख लेगा।