भरवाँ प्याज (छोटे)
मैंने बचपन में कभी खायी नहीं यह सब्जी परंतु सुन रखा था। शादी के बाद एकबार किसी परिचित के घर इसे खाने का सौभाग्य मिला खाने के बाद बहुत पसंद आयी और उसके बाद बनाकर भी देखा बहुत अच्छी बनी. तब से लेकर हर साल गर्मियों में यह सब्जी मेरे घर में जरूर बनती है। बहुत ही सरल विधी है जो मैं आपके साथ शेयर कर रही हूँ।
सामग्री
१२-१५ छोटे छोटे प्याज
३ बड़े चम्मच मुँगफली का चूरा
१ बड़ा चम्मच दालिया (भूने चने) पावडर
२ बड़े चम्मच धनिया पाउडर
१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१/२ चम्मच हल्दी पाउडर
१/२ चम्मच जीरा पाउडर
३ छोटे चम्मच तिल्ली
१/२ छोटा चम्मच आमचुर पाउडर
२ बड़े चम्मच तेल + २ छोटे चम्मच
स्वादानुसार नमक
प्याज को छिलके निकालकर उस पर क्राॅस का कट लगाये (diagonally ) (चित्र देखें)
एक बर्तन मे मुँगफली का चूरा, दालिया पावडर, तिल्ली व सारे मसाले मिलाये । उसमें दो छोटे चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इस मसाले को कटे प्याजो में भरें ।
कढ़ाई में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करे उसमें धीरे धीरे ये भरे प्याज डाले।
ढक कर पकाए । बीच बीच में हिलाते रहे। बचा हुआ मसाला भी डाल दे। प्याज पूरे पक जाने के बाद परोसे।