शनिवार, 28 अक्टूबर 2017

Pizza /

पिज़्ज़ा


आवश्यक सामग्री -

पिज़्ज़ा का आटा लगाने के लिये
 2 कटोरी मैदा
 2 टेबल स्पून ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल)
1/2 छोटा चम्मच नमक
1 छोटी चम्मच शक्कर
1 छोटी चम्मच इन्स्टेंट यीस्ट (खमीर)


पिज़्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये

1 शिमला मिर्च
3-4 बेबी कार्न
आधा कप पिज़्ज़ा सॉस
आधा कप मोजेरिला चीज़
आधा चम्मच इटेलियन मिक्स हर्ब्स

मैदा को किसी बर्तन में छान कर लीजिये, ड्राई इन्सटेंट यीस्ट अॉलिव अॉइल, नमक और शक्कर डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूँधिये, आटा बन जाने के बाद, आटे को 10 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंध लीजिये ।
आटे को गूंध कर, किसी गहरे बर्तन में थोड़ा सा तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये । इतनी देर में आटा फूल कर दुगुना  हो जायेगा। अब यह आटा पिज़्ज़ा बनाने के लिये तैयार है।

पिज़्ज़ा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये:
शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कॉर्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़ों में काट लीजिये ।
पिज़्ज़ा के लिये आधा आटा ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज़्ज़ा बेल कर तैयार कीजिये.
(इसे बेक कर के रख सकते हैंऔर जब चाहें उपयोग में ले। )



टापिंग के लिये सबसे पहले पिज़्ज़ा के ऊपर  सॉस की पतली सी पर्त लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर फैला दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज़ डाल दीजिये।


पिज़्ज़ा को 15 से 20 मिनिट तक 180 डिग्री पर बेक कीजिये । (चीज़ के मेल्ट होने/ सुनहरा होने तक)
बहुत ही अच्छा पिज़्ज़ा  बनकर तैयार है, पिज़्ज़ा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज़्ज़ा सर्व कीजिये।




सुझाव :
पिज़्ज़ा की टॉपिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, पनीर कॉर्न, ओलिव, टमाटर, प्याज  ले सकते हैं.
यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें.

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

Paneer Dilkhush

पनीर दिलखुश

पनीर की आसान बिना लहसुन व बिना प्याज की स्वादिष्ट सब्जी जो मैनें मेहमानों के लिये बनायी थीं, जो लहसुन प्याज नहीं खाते। पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि ये उनकी पसंद के अनुसार सब बातों को ध्यान में रख कर बनायी हैं। परंतु खाकर देखने पर यकीन हो गया। उनके चेहरे की चमक देखते ही मन को सुकून मिला व मैनें इसका नाम 'पनीर दिलखुश' रखा । वो बाकायदा इसकी रेसिपी भी लेकर गये। कभी कभी अन्जाने में ही बहुत स्वादिष्ट चीज बन जाती हैं।


सामग्री
२५० ग्राम पनीर
२ बड़े टमाटर
८ काजू
૪ साबुत काश्मीरी लाल मिर्च / १ चम्मच काश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
१/२ छोटा चम्मच अदरक घिसकर
२ बड़े चम्मच मक्खन + १ छोटा चम्मच मक्खन पनीर को पॅन फ्राय करने के लिये
१ तेजपत्ता
१ छोटा चम्मच मालवणी मसाला
१/૪ चम्मच हल्दी पाउडर
१ चम्मच कॉर्न फ्लोर
१/२ चम्मच शक्कर
स्वादानुसार नमक

विधि
काजू व सूखी मिर्च को  १/२ कटोरी गुनगुने  पानी में १५ मिनट भिगोकर रखें।
टमाटर को कट लगाकर २ मिनट के लिये माइक्रोवेव करें।
टमाटर के छिलके निकालकर टुकड़े करें व लाल मिर्च , काजू अदरक  के साथ मिक्सर में पेस्ट बना ले।


कढ़ाई में मक्खन पिघलाकर उसमें तेजपत्ता डालें । टमाटर की पेस्ट डालकर धीमी आँच पर अच्छे से भुने । इसी बीच कॉर्न फ्लोर को एक छोटी कटोरी पानी में घोलकर रखें।
टमाटर की पेस्ट अच्छे से भुन जाने पर उसमें हल्दी पाउडर , मालवणी मसाला, नमक व शक्कर डालें । लगातार हिलाते हुए पानी में घुला कॉर्न फ्लोर डालें । लगातार चम्मच चलाते/हिलाते रहे अन्यथा गुठली पड जाने का अन्देशा रहता हैं। तीन - चार मिनट तक पकाए ।
अपनी पसंद के अनुसार पनीर को बड़े बड़े टुकड़ों में काटे ।
नॉन स्टिक तवे पर १ चम्मच मक्खन डालें पनीर को उसपर रख कर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक रोस्ट करें।


टमाटर की ग्रेवी को सर्व्हिंग डिश में निकालकर पनीर के टुकड़े डालकर पेश करें।







बुधवार, 25 अक्टूबर 2017

Tandulachi Bhakari / Rice roti

चावल की मसाला भाकरी / राईस रोटी




चावल की  रोटी ये महाराष्ट्रीयन लोगों मुख्यतः कोकणी लोगों के घरों में बनायी जाने वाली रोटी हैं। भिन्न भिन्न प्रान्तों में इसे भिन्न तरीकों से बनाया जाता हैं व नाम भी भिन्न होता हैं।  ये किसी भी नॉनव्हेज करी के साथ खाने के लिये बनती हैं। मैनें यहाँ इसमें कुछ नयापन लाने की कोशिश की हैं अौर उसे अपनेआप में टेस्टी बनाया हैं।

समय करीबन ૪५ मिनट
२ बड़ी रोटी बनाने के लिये
१ कटोरी चावल का आटा (करीबन १०० ग्राम )
१ व १/૪  कटोरी पानी (उसी कटोरी से जिससे चावल का आटा लिया हैं। )
१ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स या १ लाल मिर्च बीज निकालकर व बारीक काटकर
२-३ लहसुन कि कलियाँ बिल्कुल बारीक काटकर
२ चम्मच हरा धनिया बारीक काटकर
१/२ छोटा चम्मच शक्कर
१ चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
१ चम्मच मक्खन



चावल के आटे को पानी में भिगोकर पेस्ट तैयार कर ले। उसमें नमक व शक्कर मिलाये ।
कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन , लाल मिर्च व हरा धनिया डालकर सौटे करें। फिर चम्मच से लगातार हिलाते हुए चावल के आटे की पेस्ट डालें (गुठली ना जमने दे)।

इसे ढक कर एक भाप आने तक धीमी आँच पर पकाए । आँच से उतारकर ठंडा होने दे। मिश्रण ठंडा होने पर उसे अच्छे से मसले ।  दो भागों में बाँटे । एक भाग को गोला बनाकर  पराठे की तरह मोटा बेले( एकदम पतला करने पर रोटी टूटने का  खतरा होगा) बेलते समय ये चिपके नहीं इसके लिये बीच बीच में चावल का सूखा आटा लगाते रहे।


तवे पर धीमी आँच पर रोटी कि तरह ही दोनों तरफ से सेक ले। (फुलके की तरह फूगा भी सकते हैं। )
थोड़ा सा मक्खन लगाकर किसी भी चटनी /सब्जी के साथ आनंद ले।


सोमवार, 16 अक्टूबर 2017

Shakkarpare / Flower shaped shakkarpare



Traditional shakkarpare with different shape
I love to experiment. Few days back i did see a video and learned how to make lovely  flower from a dough. Used that procedure and made flower shaped shakkarpare. Hope you will like it.



1 cup milk
1 cup sugar
2 cup all purpose flour (maida)
2 cups wheat flour
3/4 cup melted ghee
A pinch of salt (optional )
Clarified butter (ghee) / Oil for frying

Add sugar in luck warm milk .  Stir till it dissolves completely .  Add melted ghee n whisk it well .  Add pinch of salt , 2 cups maida and wheat flour (qty as required)  enough for making a stiff dough..  (Approximately 2 cups required)
 Cover the dough and rest for 10 mins.. Take a portion and roll into medium thin chapati. If dusting required use maida.


 Cut into small circles. Make cut on each circle's edges (refer pic) prick with fork and join to make petal of flower . (see picture ) In place of flower shape..  You can cut  square/diagonally too . . Heat oil in a wok..when oil is  hot reduce flame to low add these flowers into oil and deep fry until it turns brown. Remove from oil , allow to cool completely and then store in airtight container.
Initially while taking out it will not be firm later after cooling it will be crisp...

वैसे तो हर किसी के घर में  शक्करपारे बनते ही है परंतु इसे बनाने की विधि अलग-अलग होती है । मेरी मां से सीखें शक्करपारे बनाने की विधि शेयर कर रही हूं जिसे मैंने फूल का अाकार दिया है । आप चाहे तो इसे हमेशा की तरह चौकोर या डायमंड शेप में बना सकते हैं ।

सामग्री
दूध एक कटोरी
शक्कर एक कटोरी
मैदा  दो कटोरी
आटा दो कटोरी
पिघला हुआ घी तीन चौथाई कटोरी
नमक एक चुटकी
तेल या घी तलने के लिये

विधि
दूध को गुनगुना गर्म कर लीजिए व इसमें शक्कर मिलाएं ।
इसे हिलाते रहे ताकि शक्कर पूरी तरह से इस में घुल जाए (इसके लिए आप एक कटोरी मोटी शक्कर लेकर उसे पहले पीस भी सकते हैं फिर दूध में मिलाए तो समय की। बचत होगी)
इसमें पिघला हुआ‌ घी डाले व कुछ देर फेंटे।
इसमें एक चुटकी नमक व धीरे धीरे गुथते हुए मैदा और आटा मिलाते जाए ।
करीबन 2 कटोरी आटा और दो कटोरी मैदा इस में समा जाएगा (आप चाहे तो इसे पूरे आटे का अथवा पूरे मैदे का भी बना सकते हैं )
इस आटे को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दे ।
चाहे तो इसे बेलकर चौकोर आकार में काटकर घी अथवा तेल में सुनहरा होने तक तल ले
या फिर ऊपर दिखाएं चित्र के अनुसार फूल का आकार देकर सुनहरा तले।
यह ठंडे होने के बाद अच्छे क्रिस्प हो जाएंगे ।




 Enjoy munching😊😊




रविवार, 15 अक्टूबर 2017

Gakar

ये महाराष्ट्रीयन डिश हैं। गेहूँ के आटे से बनाई  जाती हैं। खट्टी मीठी दाल व घी  गुड के साथ खाये जाते हैं। मेरी माँ की सिखायी विधि से बनाया




८ से १० गाकर बनाने के लिये
२ कप दरदरा पीसा गेहूँ का आटा (लड्डू /बाफला आटा)
३ बड़े चम्मच तेल
१/६ छोटा चम्मच सोडा
१/२ छोटा चम्मच नमक
२ चम्मच शक्कर
पानी आटा गूंधने के लिये
आवश्यकतानुसार घी गाकर सेकने के लिये।

एक बड़ी थाली में आटा लेकर उसमें नमक, शक्कर , सोडा व तेल मिलाये (मसल कर) । थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए आटा गूंध ले। आटा रोटी के आटे से थोड़ा सख्त होना चाहिए।


 इस आटे के ८ या १० गोले बनाईये। उन्हें लड्डू की तरह गोल करके फिर चपटा करें। इनकी मोटाई करीबन ५ से ६ मिलीमिटर हो।


 इन्हें घी लगाकर (एक बार में ૪ या ५) गर्म कढ़ाई में साइड में लगाए।(चित्र देखें ) घी वाली साइड कढ़ाई की ओर होनी चाहिए।


इन्हें ढक कर धीमी आँच पर ५ मिनट पकाए ।
अब हर गाकर की ऊपरी परत पर घी लगाकर इन्हें पलट दे। दूसरी साइड भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक ले।


गर्मागरम खट्टी मीठी द‍ाल / घी व गुड के साथ आनंद ले।




रविवार, 8 अक्टूबर 2017

Rice Dumpling (Chinese flavoured )




It is stuffed rice dumpling and a fusion recipe. I am a Maharashtrian and make 'Ukadi che modak' to offer naivaidya to lord Ganesha. I have created a different version of that with sautéed veggies(Chinese flavoured ).

Preparation time 10 minute
Cooking time 1 hour.
servings 8

Ingredients
For outer covering
Rice flour 1 medium cup
water 1 & 1/4 medium cup
1 teaspoon oil
salt 1/6 teaspoon

For stuffing
Cabbage 3 tablespoonful
Carrot grated 1 tablespoonful
Corn kernels 1 tablespoonful
Capsicum finely chopped 1 teaspoonful
Garlic cloves 2-3 (finely chopped)
Pepper powder 1/6 teaspoon
Oil 2 teaspoon
Soy sauce 2 teaspoon
For dressing
Butter 2 tablespoon
Chopped garlic 1 teaspoon
Chopped coriander leaves 1 teaspoon .

For outer covering Boil water in a wok.  Add salt and oil in it.
 Add rice flour to the boiling water with continuous stirring . Cook covered for a minute or two on low heat. remove from heat and let it cool. Meanwhile make stuffing.

for that heat oil in a pan, add chopped garlic and all veggies . sauté and add soy sauce , pepper powder and two three pinches of salt (soy sauce contain salt). Stir , mix all the ingredients well and transfer in to a plate to cool.



Mash and knead steamed rice flour to a soft dough. Take a small amount of dough in a wet hand flatten and make a disc shape. Place 3/4 teaspoon of the filling in it, then close the flattened disc carefully and give a round ball structure .



Keep the ball on a lightly oiled plate. Repeat the process with remaining dough and filling.
Now ready the steamer for cooking these balls. Before placing the balls place banana leaf/ butter paper in steamer plate grease it with oil.
Steam them for 10 minutes.
Meanwhile prepare dressing
Heat butter in a pan add chopped garlic and coriander leaves.
transfer it to a bowl.



Now carefully remove dumplings (Steamed balls) from steamer transfer these dumplings to serving plate drizzle/brush each dumpling with dessing and serve immediately .









गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017

Mung Dal Halwa / Sheera




मेरी माँ की रेसिपी जो मेरे पूरे परिवार में सभी को बेहद पसंद हैं।

मूँग दाल (बिना छिलके वाली ) १ पाव
शक्कर १/२  किलो (पसंद के अनुसार कम या ज्यादा करे )
शुद्ध घी २५० ग्राम
मावा १५० ग्राम
दूध १२० मिलीलीटर
पिसी इलायची
काजू बादाम किशामिश
केसर

रात में दाल को धोकर भीगो दे . सुबह दाल को दरदरा पीसे । एक कढ़ाई में मावा हल्का भून कर अलग रख दे।  एक मोटे पैंदे कि कढाई में घी  और दाल को डालकर धीमी आँच पर तब तक सेके जब तक कि उसका रंग गुलाबी ना हो जाये । इसमे भूना हुआ मावा मिलाये . दूध डालकर अच्छे से हिलाकर ढक दे .. एक भाप आने पर गैस बंद करे ।
इस स्थिति में यह ध्यान देने वाली बात है कि भुनी हुई दाल में गुठली नहीं होनी चाहिए आपको यदि दाल में गुठली महसूस हो तो उसे फिर से( गरम ही) मिक्सर में हल्का सा ( सिर्फ १-२ सेकंड के लिए ) घुमा ले । दाल फिर से दानेदार हो जाएगी ।



अब दूसरे बर्तन में शक्कर कि चाशनी बनाये केसर मिलाए .. चाशनी ज़लेबी कि चाशनी के समान होनी चाहिये (बिना तार वाली भी चलेगी) .. इस चाशनी में भूनी दाल डालकर 2-3 मि  धीमी आँच पर हिलाते रहिये .. पिसी इलायची मिलाईये ..बुलबुले आने लगे तब गैस बंद कीजिये सुखे मेवे से सजाकर पेश कीजिये ।




* चाशनी में डालने से पहले यदि  द‍ाल खिली खिली ना हो तो उसे मिक्सर में पल्स पर दो या तीन बार घुमाकर फिर चाशनी में डालें ।
* केसर व इलायची अलग-अलग डालने के बजाए  केसर व इलायची का  सिरप भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।
*आप चाहे तो इस गरम हलवे को परोसते समय ऊपर से दो चम्मच शुद्ध घी डाल सकते हैं