मंगलवार, 11 दिसंबर 2018

Garlic Rassam Vada

गार्लिक रस्सम वडा
दक्षिण भारतीय लोगो के खाद्य पदार्थ में रस्सम का प्रमुख स्थान है कई तरह के रस्सम बनाए जाते हैं तरबूज का रस्सम, संतरे का रस्सम परंतु मेरे घर पसंद है वह है  गार्लिक टमाटर का रस्सम । ये बनाने में भी अासान और खाने में भी स्वादिष्ट। ठंड के दिनों में इसे बनाकर खाने का आनंद ही कुछ और है ।



सामग्री ४ लोगों के लिये
रस्सम बनाने के लिये
૪ लाल टमाटर
૪-५ लहसुन की कलियाँ
१ बड़ा चम्मच कटे धनिया पत्ते
 १ चम्मच रस्सम पाउडर /सांभर पाउडर
स्वादानुसार नमक
तड़का लगाने के लिये
१ चम्मच तेल
५-६ कढ़ी पत्ते
१ चुटकी हींग
कुछ राई के दाने
लाल मिर्च
१ लहसुन की कली के बारीक टुकड़े
वडे बनाने के लिये
२ बड़े चम्मच उड़द की दाल
१ चुटकी काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
तलने के लिये तेल

विधि
उड़द द‍ाल को गुनगुने पानी में २ घंटे के लिये भिगोकर रखें।
दाल को थोड़ा सा पानी डालकर महीन पीस ले।

स्वादानुसार नमक व काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से फेट ले, ताकि वडे हल्के बने।

टमाटर को , पूरे डूब जाये इतना पानी डालकर उबाल ले।

टमाटर के छिलके निकल दे।

इन टमाटरों को लहसुन कि कलियों व धनिया पत्ते के साथ मिक्सर में पीसकर उबालने के लिये रखें।

नमक व रस्सम पाउडर मिलाकर २ मिनट उबाले।

१ छोटे कढ़ाई में तेल गर्म करें। राई, हींग , कढ़ी पत्ते , लाल मिर्च व लहसुन डालें ।
इस तेल को रस्सम में डालें ।



फेटकर रखी उड़द दाल के छोटे छोटे वडे तेल में सुनहरा होने तक तले।

ग्लास में रस्सम व उसमें २-३ वडे डालकर पेश करें।

सोमवार, 10 दिसंबर 2018

Imarati /Jangir /


इमरती भारत के कई प्रदेशों में बनाई और खाई जाती है बस इसके नाम अलग-अलग है । थोड़ा कम या ज्यादा पर बनाने की विधि और सामग्री भी करीबन एक ही है । राजस्थान में इसे इमरती कहा जाता है तो कन्नड में इसे जंगीर.. नाम कुछ भी हो स्वाद तो वही रसीला मुंह में रखते से अहा!!! निकलने वाला 😊




८-१० इमरती बनाने के लिए
सामग्री
१०० ग्राम उड़द दाल ( बिना छिलके वाली )
१ चम्मच कॉर्न फ्लोर
१ चम्मच चावल का आटा
२ कटोरी शक्कर
१ कटोरी पानी
एक चुटकी केसरी रंग
एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
कुछे धागे केसर के
पाइपिंग बैग या साफ पॉलिथीन बैग ।
तलने के लिए शुद्ध घी

विधी

उड़द की दाल को कम से कम 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें ।
इस दाल को निथारकर (पूरा पानी निकाल कर) मिक्सर में महीन पेस्ट बना ले ।(आवश्यकता पड़ने पर दाल पीसते समय एक-एक चम्मच पानी डाल सकते हैं परंतु ध्यान रहे हमें पेस्ट गाढा ही रखना है ।)



एक बर्तन में शक्कर और पानी लेकर उबालने के लिए रखें । इसमें केसर के धागे डालें ।
इसे उबलने दें । हमें चाशनी बनानी है , चाशनी एक तार से कम वाली होनी चाहिए ।
चाशनी तैयार होने पर गैस से हटा दे और इलायची पाउडर डालकर ठंडा होने दें ।

अब पीस कर रखी हुई उड़द दाल में एक चुटकी रंग, एक चम्मच कॉर्नफ्लोर और एक चम्मच चावल का आटा मिलाएं ।

इलेक्ट्रिक बीटर या हाथ से इसे ३-४  मिनट तक अच्छे से फेटे ।
फेंटने की प्रक्रिया करना बहुत ही आवश्यक है इससे घोल हल्का हो जाएगा ।  घोल अच्छा हल्का हो गया है अथवा नहीं यह जांचने के लिए एक कटोरी में पानी ले और घोल की एक बूंद उसमें डालें यदि वह पानी में तैरने लगती है इसका मतलब है घोल अच्छे से फेटा गया है और यदि वह तली में बैठ जाती है तो इसका मतलब है घोल को और फेटने की आवश्यकता है ।



तैयार घोल को पाइपिंग बैग में नॉर्मल नोझल लगाकार उसमें भरे ( जैसे केक की आइसिंग के समय करते हैं ) पाइपिंग बैग ना होने पर एक अच्छी साफ पॉलिथीन ले उसमें घोल भरे और एक कोना एकदम बारीक काटे जिस तरह से मेहंदी का कोन बनाया जाता हैं।

एक उथली कढ़ाई में शुद्ध घी गर्म करने के लिए रखें। घी गर्म हो जाने पर आंच मध्यम कर दे और वीडियो में  दिखाये अनुसार सीधे घी में ही घोल को पॉलिथीन को दबाकर घोल को  इमरती का आकार दे। इस इमरती को दोनों तरफ से धीमी आंच पर ही कुरकुरा होने तक तलें।



तली हुई इमरती को तुरंत तैयार की हुई चाशनी में डालें व एक मिनट तक रखें और फिर निकाल कर किसी प्लेट में रख दें ।
इसी तरह सारी उम्र रतिया तैयार कर ले । आप चाहे तो बड़ी कढ़ाई  लेकर उसमें एक ही समय में तीन-चार इमरती भी तल सकती है परंतु उस में कढ़ाई में  घी की मात्रा थोड़ी अधिक लेनी पड़ती है। मैंने एक एक इमरती ही बनाई है ।




गुरुवार, 6 दिसंबर 2018

Paneer Bhurji


  पनीर भुर्जी

यह बहुत ही आसानी से बनने वाली, बहुत कम समय में बनने वाली और सरल डीश है और खाने में उतनी ही स्वादिष्ट लगती है ।
वैसे तो यह सब्जी के रूप में खाई जाती है परंतु मेरे घर में यह स्टार्टर के रूप में ज्यादा पसंद की जाती है और क्यों ना हो स्वाद ही उसका बेहतरीन होता है ।




४ लोगों के लिये
सामग्री
२५० ग्राम पनीर (मैंने घर पर ही बनाया है। अाप चाहे तो घर पर ही 1 लीटर दूध को फाडकर उससे पनीर तैयार कर सकते हैं )
१ कटोरी मटर के दाने ( २ मिनट पानी में उबालकर )
१ कटोरी ताजे मक्के के दाने ( २ मिनट पानी में उबालकर )
१ प्याज बारीक काटकर
१ टमाटर बारीक काटकर
१ हरी मिर्च छोटे टुकड़ों में काटकर
४ चम्मच मक्खन (बटर)
१ चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
१/२ चम्मच राई
१/२ चम्मच जीरा
१/२ चम्मच सौंफ
१ तेजपत्ता
१/२ चम्मच हल्दी पावडर
१/२ चम्मच लाल मिर्च पावडर
१ चम्मच धनिया पाउडर
१/२ चम्मच गरम मसाला (किचन किंग मसाला)
स्वादानुसार नमक
हरी धनिया पत्ते बारीक काटकर
विधि
सबसे पहले 1 लीटर दूध को उबालने के लिए रखें जब दूध उबलने लगे तो उसमें आधे नींबू का रस निचोड़ दे।
दूध फटने लगेगा (आप चाहे तो नींबू की जगह विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकती है )
इस फटे हुए दूध को छान ले और अतिरिक्त पानी को दबाकर निकाल दें ।

यदि आप बाजार से लाया हुआ पनीर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे हाथों से मसल कर रख ले ।

कढ़ाई में मक्खन को पिघलने दे। उस में राई  व जीरा डालें। तेजपत्ता व सौंफ डाले। अब अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर अच्छे से भूने ।
कटे हुए टमाटर और उबले हुए मटर व मक्के के दाने डाले , अच्छे से हिलाए ।
एक एक करके सारे मसाले हल्दी पाउडर , धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें ।
अंत में मसला हुआ (क्रम्बल्ड) पनीर इसमें डालें।
अच्छे से मिलाएं और एक भााप आने तक पकाएं ।
पनीर भुर्जी तैयार है परोसते समय हरी धनिया से सजाकर सर्व करें ।






*मटर और मक्के के दानों को पानी में उबालने के बजाय आप दो चम्मच पानी डालकर माइक्रोवेव में 1 मिनट तक पकाकर उपयोग में ले सकते हैं।


बुधवार, 5 दिसंबर 2018

Khopra Patties


खोपरा पॅटीस
ठंड के आते चटपटी चीजें खाने का मन करने लगता है ।
इंदौर शहर की होने की वजह से मुझे आलू पेटिस बहुत पसंद है । परंतु हर बार इंदौर जाकर इसे खाना संभव नहीं होता है तो घर पर ही इसे बनाकर चटखारे लेते है😀  ।  इसे बनाना भी बहुत आसान है ।


७-८ पॅटीस बनाने के लिये
सामग्री

४-५ बड़े आलू
२ बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
२ चुटकी सफेद मिर्च पावडर (आप चाहे तो काली मिर्च भी इस्तेमाल कर सकते हैं )
स्वादानुसार नमक

 भरावन के लिए
सामग्री

२ बड़े चम्मच खोपरा चूरा (सूखे नारियल का बुरादा)
१ बड़ा चम्मच भर कर किशमिश
३-४ लहसुन की कलियां एकदम बारीक काटकर
१ या २ कम तीखी हरी मिर्च बारीक काटकर
थोड़ी सी हरी धनिया बारीक काटकर
१ चुटकी काली मिर्च पाउडर
मुट्ठी भर अनार के दाने (एेच्छिक)
नमक स्वादानुसार

तलने के लिये तेल

परोसने के लिये हरी चटनी और इमली खजूर की चटनी

आलू को अच्छे से उबालकर ठंडा होने के लिये रख दें ।
तब तक भरावन की  सारी सामग्री एक बर्तन में लेकर उंगलियों से अच्छे से मसलते हुए मिला ले ।

अब उबले आलू  छीलकर कद्दूकस या मॅश कर ले ।
नमक मिरी पाउडर और और कॉर्न फ्लोर  मिलाएं ।

इस सब को अच्छे से मिलाकर आटे की तरह गूथ ले ।

इस आटे को ७-८ एक समान  भागों में बांट ले ।
हर भाग को गोले की तरह बनाएं उसके बीच में उंगलियों से गड्ढा करें ।
गड्ढे में एक चम्मच भरावन की सामग्री भरे और पुनः इसे दबाते हुए सील कर दे ताकि तलते समय भरावन सामग्री तेल में ना बिखर जाए ।



इसी तरह सारे गोले बनाकर तैयार कर ले ।
कढ़ाई में तेल गर्म करें । इन पॅटीस को एक-एक कर के अथवा तीन चार एकसाथ इस तरह से धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल ले। (यह तेल की मात्रा पर निर्भर करता है ।)

अांच मध्यम से धीमी ही रखें अन्यथा पॅटीस का ऊपरी आवरण तो जल्दी पक जाएगा / ब्राउन हो जायेगा पर पॅटीस अंदर से कच्चा रहेगा।

परोसने के समय गरमा-गरम पॅटीस को हरी चटनी और खजूर की चटनी के साथ सर्व करें।

*नए आलू की बजाय पुराने आलू पहाड़ी आलू लेने पर वे उबालने के समय  कम पानी सोखते हैं और आटा चिपचिपा नहीं होता।

*कॉर्न फ्लोर की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते है वह अालू के चिपचिपे पन पर निर्भर करता है  ।







For stuffings
Desiccated coconut 2 tbsp,  raisins 1 tsp,  finely chopped garlic cloves 3-4 ,  green chili chopped (not hot one) chopped coriander leaves,  salt pinch of black pepper (can add few pomegranate pearls too)

4 big boiled cooled mashed potatoes
2 tbsp corn flour
Salt
Pinch of white pepper PD
Mix (mash)all ingredients together..  Divide the mixture in 8 equal portions..  Take one portion make a ball ..  Flattened d ball .. fill stuffing.. Close the edges n again make round shape .. Deep fry in medium hot oil till crisp...  Serve with green garlic chutney and sweet n sour tamarind chutney.

शनिवार, 1 दिसंबर 2018

Dates Raisins Cake

केक बोला कि हमेशा मुलायम क्रीम मे डूबा हुआ यम्मी सा चॉकलेट वाला स्पॉन्जी केक आंखों के सामने आता है  परंतु जिन लोगों को क्रीम पसंद नहीं लेकिन फिर भी वह कि का आनंद लेना चाहते हैं ऐसे लोगों के लिए यह हमेशा के स्वाद से हटकर एक स्वादिष्ट केक।


सामग्री
१५० ग्राम मैदा
८-१० गीले खजूर
२०-२५ किशमिश
१०० मिलीलीटर दूध
५० ग्राम शक्कर
५० मिलीलीटर पिघला हुआ मक्खन
१/२ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
१/२ छोटा चम्मच सोडा
१/४  छोटा चम्मच या दो चुटकी दालचीनी पावडर
१ चुटकी नमक (यदि बिना नमक वाला मक्खन इस्तेमाल कर रहे होंगे तो ही)
सजावट के लिये ७-८ बादाम

विधि

१) .खजूर के बीज निकालकर उसे छोटे टुकड़ों में काट ले। ‌इन टुकड़ों व किशमिश को‌ गुनगुने दूध में करीब अाधे घंटे के लिये भिगोकर रखें ।

२) .दूसरी कटोरी में गुनगुने पानी मे बादाम भीगोकर रखे।

३). मैदा, बेकिंग पावडर व सोडा मिलाकर दो बार छानकर अलग रखें ।

४) .भीगे खजूर, किशमिश (दूध के साथ) व शक्कर को मिक्सर में पीसकर महीन पेस्ट बना ले।

५).  इसी बीच बादाम छीलकर उन्हें पतले पतले लम्बे टुकड़ों में काट कर रखें ।




६) . ओवेन को १८० डिग्री सेल्सियस पर प्रिहीट करे। व बेकिंग ट्रे / टिन को तेल/मक्खन लगाकर ग्रीस कर ले।

७) .  एक बड़े बर्तन में खजूर - किशमिश पेस्ट , मक्खन व दालचीनी पावडर मिलाए ।

८) . इसमें थोड़ा थोड़ा छना हुआ मैदा मिलाते जाए व अच्छे से हिलाते जाए।

९).  इस घोल को बेकिंग टीन में डाले। उपर से कटे बादाम फैलाए व १८० डिग्री सेल्सियस पर ३५ से ४० मिनट के लिये बेक करें ।

*चाकू डाल कर देख ले के केक पूरी तरह से बन गया है या नहीं । अंदर से केक कच्चा होने पर उसे और 5 मिनट के लिए बेक करें ।

थोड़ा ठंडा होने दे फिर ये केक खाने के लिये तैयार है ।





बुधवार, 28 नवंबर 2018

Amla Launji / Lonji

अांवला लौंजी

आंवला में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका उपयोग अध‍िक से अध‍िक करना चाहिए ।

इसके इस्तेमाल से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हाजमा दुरूस्त होता है. इसके साथ ही यह आंखों और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
इन्हीं गुणों के कारण आज मैंने आंवले की लौंजी बनाई है जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है  और यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है.


सामग्री

२५० ग्राम अांवला
४ बड़े चम्मच गुड़ या शक्कर (जितना खट्टापन चाहे उस हिसाब से इसकी मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं)
१ बड़ा चम्मच तेल
एक चुटकी हींग
१ छोटा चम्मच कलौंजी
१ छोटा चम्मच राई
१ छोटा चम्मच जीरा
१ छोटा चम्मच बड़ी सौंफ
१/२ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार

विधि

आंवले अच्छे से धोकर प्रेशर कुकर‌ में एक या दो सिटी होने तक उबालें (इतना उबालना है कि आवले की कलियां आसानी से अलग हो जाएं  पर अांवला गले नहीं ।

अब इन आंवलो को ठंडा होने दें उसके पश्चात उनकी बीजों को अलग कर दे । आंवले की सारी कलियां अलग अलग हो जाएंगी ।
कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें एक के बाद एक हिंग ,राई , जीरा , कलौंजी ,सौंफ हल्दी व लाल मिर्च पावडर डाले व तुरंत आवले की कलियां डाल दे । अच्छे से मिलाएं और गुड डालें ।
गुड पिघलने लगेगा । अब नमक डालें और अच्छे से पका ले । (पकाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि हमनें आंवला पहले से पका लिया था।). अब इसे ठंडा होने दे ।

 आपकी आंवला लौंजी तैयार है  इसे किसी काँच के सूखे डिब्बे में भरकर कुछ दिनों के लिये फ्रीज में रख सकते हैं ।
रोटी ,पराठा या दाल चावल किसी भी चीज के साथ इसे परोसे, खाने का आनंद दुगुना हो जाएगा । स्वाद के साथ सेहत भी 😊





सोमवार, 26 नवंबर 2018

Coconut Makhana Laddoo/Gluten Free Laddoo



Coconut Makhana (lotus seeds popcorn) Laddoo






Rcp
Ingredients
(For 5-6 medium size laddoo)
Fresh coconut (Scraped/Ground) 1 bowl
Makhane (lotus seeds popcorn) 1 bowl
Dry fruits chopped
Sugar 5 tsp (1/4 bowl)
Ghee 2 tsp+2 tsp

Method
Heat 2 tsp ghee in a wok fry chopped dry fruits(except kishmish) on low heat till crisp... Remove n keep aside in same wok roast makhana till crisp ...  Let cool completely..  Meanwhile grind fresh coconut n sugar in mixer n roast in a nonstick pan with 2 tsp ghee ... Till it becomes dry mass.... Switch off flame..  Add fried nuts + kishmish .
Grind #MAKHANA #COARSELY...  and add to roasted coconut.....  Mix well n make laddooes when mixture is warm .

my recipe in Marathi newnewspap Maharashtra Times