Breakfast लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Breakfast लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

Sweet Corn Appe

स्वीट कॉर्न आप्पे अंदर से  सॉफ्ट और बाहर से कुरकुरे बनने वाले आप्पे हैं  इसमें ना दाल चावल भीगाना पड़ता है ना ही फर्मेंटेशन के लिए रुकना पड़ता है । झटपट जब मर्जी हो बनाइए खाइए और खिलाइए ।


सामग्री 

एक स्वीट कॉर्न 

एक बडा आलू  उबला हुआ 

एक गाजर 

आप चाहें तो शिमला मिरची  बारीक काटकर और ताजी मटर के दाने भी डाल सकते हैं 

एक या दो हरी मिर्च बारीक काटकर 

एक चौथाई चम्मच हल्दी 

एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

१ बड़ा चम्मच तेल

१ चुटकी सोडा

नमक स्वादानुसार

तेल कुछ चम्मच आप्पे  बनाने के लिए 

कुछ दाने राई कुछ दाने तिल्ली 

स्वीट को कद्दूकस कर लें उबले हुए आलू और गाजर को भी कद्दूकस कर लें ।

इस सब को एक बड़े बोल में निकाले उसमें हरी मिर्च ,  हल्दी, लाल मिर्च, नमक, तेल और सोडा डालें। यदि बैटर लूज लगे तो उसमें एक या दो चम्मच सूजी मिलाएं ।

हमें गाढे घोल की आवश्यकता होगी ।

अब आप्पे पॅन को गर्म करके उसके हर खाँचे में कुछ बूंदे तेल डालें कुछ दाने राई और तिल्ली के डालें ।

अब एक एक चम्मच तैय्यार किया हुआ घोल डालें 2 से 3 मिनट तक ढक‌कर पकाएं जब निचली सतह कुरकुरी हो जाए तो इसे पलट दे कुछ बूंदे तेल डालकर २ मिनट तक पकाएं । गरमा गरम आप पर हरी चटनी और सॉस के साथ सर्व करें ।



शनिवार, 24 नवंबर 2018

Dhapate / Masala Paratha

धपाटे यह एक महाराष्ट्रीयन डिश है पराठे से मिलती-जुलती कह सकते हैं । यह दो तीन प्रकार के अाटे मिलाकर परांठा बनाया जाता है ।
खाने मैं बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं ।




७ से ८ धपाटे बनाने की सामग्री
एक कटोरी गेहूं का आटा
१ बड़ा चम्मच ज्वार का आटा
१ बड़ा चम्मच मक्के का आटा
१ बढ़ा चम्मच बेसन
२ बड़े चम्मच दही
१ चम्मच अजवाइन
१ चम्मच तिल्ली
२ बड़े चम्मच तेल (मोयन)
मुट्ठी भर  हरा धनिया बारीक काटकर
१ चम्मच सौंफ दरदरी कुटी हुई
१/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
१/२ छोटा चम्मच हल्दी पावडर
१/२ छोटा चम्मच गरम मसाला
१ छोटा चम्मच शक्कर (एेच्छिक)
स्वादानुसार नमक
             व
धपाटे सेकने के लिये तेल

विधि

उपर्युक्त सारी सामग्री को एक गहरे बर्तन में अच्छे से मिलाए और ना ज्यादा सख्त ना ज्यादा नर्म आटा गूंथ ले।  इस आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दे ।
अब इससे ८ गोले बनाएं ।  एक गोला लेकर उसे रोटी से थोड़ा मोटा  बेले । (पारंपरिक पद्धति में इसे गिले कपड़े पर रखकर हाथों से थपथपा कर बनाया जाता है इसके लिए आटा भी उतना ही नरम गुथना पडता है। )  इस धपाटे को गर्म तवे पर थोड़ा तेल लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक ले ।
परोस के समय इसे दही / चटनी  या सब्जी के साथ भी परोस सकते हैं ।
परंतु खाने में यह इतना स्वादिष्ट होता है कि सब्जी की आवश्यकता ही नहीं होती ।



*धपाटे मे बंद गोभी / फूलगोभी या गाजर को कद्दूकस करके आटे में मिला‌कर भी बनाते हैं।



गुरुवार, 22 नवंबर 2018

Ukadapendi

उकडपेंडी

यह महाराष्ट्र की बहुत ही स्वादिष्ट डिशेस में से एक हैं जो मैंने मेरी नानी से सीखी थी। जब भी इसे बनाती हूँ नानी के हाथ की बनी उकडपेंडी याद अाती है व दिल पुरानी यादों में खो जाता है 😊
 यह गेहूँ के दरदरे पीसे हुए आटे से बनती है और बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है । खाने में तो स्वादिष्ट लगती ही है बनाने में भी बहुत सरल और घर में उपलब्ध सामग्री से आसानी से बन जाती है । वैसे तो इसे नाश्ते के रुप में खाया जाता है परन्तु कभी बनाकर खाये तारीफ किये बिना नहीं रह पायेंगे इस डीश की।



४ लोगों के लिये
सामग्री
४ कटोरी गेहूँ का अाटा मोटा पीसा (दरदरा / लड्डू अाटा )   (करीबन ४०० ग्राम)
१ बड़ा प्याज छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर
४ बटके इमली व १ इंच गुड़ का टुकड़ा दोनों २ कटोरी पानी में भिगोकर
२ चम्मच + ३ बड़े चम्मच तेल
१ छोटा चम्मच राई
१ छोटा चम्मच जीरा
२ हरी मिर्च टुकड़ों में काटकर
१/२ छोटा चम्मच हल्दी पावडर
१/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर ( यह मिर्ची के तीखे पन के अनुसार ले यदि हरी‌ मिर्च तीखी हो तो लाल मिर्च पावडर ना डाले।)
१ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
सजावट व परोसने के लिये
अनार के दाने , हरी धनिया पत्ती, सूखा / गीला नारियल कद्दूकस किया हुआ व सेव।

विधि

उकडपेंडी बनाने के 10 से 15 मिनट पहले इमली और गुड़ को दो कटोरी पानी में भिगोकर रख ले ।
अब इस इमली को हाथों से मसलकर उसका रस गुड़ के पानी में मिला ले व छानकर(ताकि इमली के टुकड़े अलग हो‌ जाए) अलग रखे।
दो चम्मच तेल कढ़ाई में गर्म करके गेहूं के मोटे आटे को इससे अच्छे से  गुलाबी रंग आने तक सेक कर अलग रखे ।
कढ़ाई में ३ बड़े चम्मच तेल गर्म करें राई और जीरा डालकर तड़कने दे।  हरी मिर्च डालें  । अब इसमें  प्याज डालकर गुलाबी रंग आने तक भून ले।
हल्दी और लाल मिर्च पाउडर व धनिया पावडर मिलाएं ।
भून कर रखा गेहूं का आटा मिलाएं नमक डालें (उकडपेंडी में नमक की मात्रा बाकी दूसरे पदार्थों की तुलना में थोड़ी कम लगती है ।)
दो मिनट तक भूने ।  अब इसमें इमली और गुड़ का पानी छिडकते हुए मिलाए । ढक कर भाप अाने तक पकाए। ( आवश्यकता पड़ने पर थोड़ा और साधा पानी छिड़ककर भाप ले सकते हैं ।)  ये तैयार हैं।
परोसते समय धनिया के पत्ते , अनार के दाने, नारियल और सेव डालकर दही‌ या छास/छाछ के साथ पेश करें।

*इसे गेहूं के सादे आटे से भी बनाया जाता है परंतु वह थोड़ा चिकना लगता है और वह मेरे घर के लोगों को पसंद नहीं आता इसलिए इसे बनाने के लिए मुख्यतः मोटा/ दरदरा पिसा  गेहूं का आटा प्रयोग में लिया है  ।

*इमली के जगह खटाई के लिये पर छाछ का प्रयोग भी किया जा सकता है। या परोसते समय नींबू निचोड़ कर भी, परंतु सब का स्वाद अलग अलग होता है ..