lunch लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
lunch लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024

Paneer Kofta Curry

 #Post 70

#Paneer_Kofta

For kofta

200 gms paneer

2 boiled n mashed potatoes

1 tbsp corn flour

1 chopped green chilli

1/2 cup chopped coriander leaves 

1tbsp 🍋 juice

1 tsp grated ginger

5-6 cashew nuts (Chopped)

Salt

Oil for frying


Mix all above ingredients except cashew nuts n make small ball.. Putting lil chopped cashews in the center...(see pic).. Fry these balls n keep aside. 



 



For gravy

1 onion grated

3 tomatoes blanched n pureed

7-8 cashews soaked in water for 15-20mins

Ginger garlic paste

Chopped green chillies

Garam masala

Red chilli pd

Turmeric pd

3-4 cloves

Cinnamon

Sugar 

Oil

1 tbsp Kasuri methi 


Blanche tomatoes n make puree with clove, soaked cashews n cinnamon. 

In a wok heat oil add grated onion.. Ginger garlic paste n sauté for 2 mins.. Add 🍅 purée.. N cook till it starts leaving sides add salt sugar n all masalas... Water (as enough for consistency of gravy)... Cook for more 3-4 mins... Add kasuri methi .. While serving add paneer balls. 

You can add #malai(cream) too





सोमवार, 21 जनवरी 2019

Bajara Khichadi / Pearl Millet Khichadi

बाजरे की खिचड़ी 




स्वास्थ्य की दृष्टि से खाद्य पदार्थों में बाजरे का एक प्रमुख स्थान है क्योंकि इसमें भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं - कैलशियम ,कॉपर आयरन, मैग्नीज ,  मैग्नीशियम,  सेलिनियम,  पोटेशियम और फास्फोरस। यह पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है । इसे हाई एनर्जी फूड भी कहा जाता है
मैं यहां बाजरे की खिचड़ी बनाने की विधि बता रही हूं।   बाजरा  खिचड़ी मुख्यतः ठंड में बनाकर खाई जाती है । कुछ लोग इसे बिना लहसुन के ही बनाते हैं ।  आप चाहे तो इसमें से लहसुन हटा सकते हैं बाकी विधि समान रहेगी ।
सामग्री
१ कटोती बाजरा
१/२ कटोरी हरी मूंग दाल (छिलके वाली)
१/२ कटोरी चावल
२ हरी मिर्च
८-१० लहसुन कलिया
१/२ इंच टुकड़ा अदरक
१ बड़ा टुकड़ा गुड़
४ बड़े चम्मच तेल/घी
१/२ चम्मच राई
१/२ चम्मच जीरा
दो चुटकी हींग
१ छोटा चम्मच हल्दी पावडर
१ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर या २ सूखी लाल मिर्च
१ छोटा चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
परोसने के लिये मक्खन (बटर) या घी।


विधि 

बाजरे को २-३ चम्मच  पानी डालकर गीला कर के ५-७ मिनट के लिये रखें। अब इन्हें मिक्सर में  पल्स पर घुमाए(१-२ सेकंड के लिये ३-૪ बार घुमाए) इससे बाजरे के छिलके निकल जायेंगे व टुकड़े भी हो जायेंगे।

इस बाजरे को हाथों से मसलकर थाली में कुछ देर ( अाधा  एक  घंटा ) सूखने दे। फिर इन्हें फटककर सारे छिलके अलग कर दे। ये बाजरा उपयोग में लेने के लिए तैयार है ।

अब इस बाजरे को 4 से 5 घंटे के लिए पर्याप्त पानी में भिगोकर रख दे ।  अलग से मूंग दाल और चावल भी भिगो दें ।

भीगे हुए दाल चावल और बाजरे को उससे चार गुना पानी डालकर (अर्थात हमने दो कटोरी सामग्री ली है तो हमें सात से आठ कटोरी पानी डालना होगा) व स्वादानुसार नमक डालकर प्रेशर कुकर में 3 सींटी होने तक पका ले ।

जब तक प्रेशर कुकर ठंडा होता है तब तक अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सर में पीस लीजिए ।

कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें राई , जीरा, हींग व अदरक-लहसून-हरी मिर्च का पेस्ट डाले।  एक मिनट तक भूनें फिर हल्दी पाउडर व लाल मिर्च पाउडर मिलाए।

कुकर में तैयार बाजरे की खिचड़ी डालकर अच्छे से मिलाए । गरम मसाला डालें। 

आवश्यकता हो तो ही नमक डालें क्योंकि हमने नमक दाल चावल बाजरा पकाते समय डाला था । गुड़ डाले और इस खिचड़ी को धीमी आंच पर चार-पांच मिनट के लिए पकने दें ।

अब यह परोसने के लिए तैयार है इसी समय इसमें एक बड़ा चम्मच घी या बटर डालकर परोसें इससे खिचड़ी का स्वाद दुगुना हो जाता है।

*यदि हम ये खिचड़ी पूरे बटर में ही पकाए तो इसे बटर खिचड़ी के रूप में भी जाना जाता है ।
*इसे और स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए हम इसमें गाजर, मटर व अपनी पसंद की सब्जियां बारीक काट कर डाल सकते हैं उन्हें तड़के में डालकर पहले भूनना होगा। 

शनिवार, 24 नवंबर 2018

Dhapate / Masala Paratha

धपाटे यह एक महाराष्ट्रीयन डिश है पराठे से मिलती-जुलती कह सकते हैं । यह दो तीन प्रकार के अाटे मिलाकर परांठा बनाया जाता है ।
खाने मैं बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं ।




७ से ८ धपाटे बनाने की सामग्री
एक कटोरी गेहूं का आटा
१ बड़ा चम्मच ज्वार का आटा
१ बड़ा चम्मच मक्के का आटा
१ बढ़ा चम्मच बेसन
२ बड़े चम्मच दही
१ चम्मच अजवाइन
१ चम्मच तिल्ली
२ बड़े चम्मच तेल (मोयन)
मुट्ठी भर  हरा धनिया बारीक काटकर
१ चम्मच सौंफ दरदरी कुटी हुई
१/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
१/२ छोटा चम्मच हल्दी पावडर
१/२ छोटा चम्मच गरम मसाला
१ छोटा चम्मच शक्कर (एेच्छिक)
स्वादानुसार नमक
             व
धपाटे सेकने के लिये तेल

विधि

उपर्युक्त सारी सामग्री को एक गहरे बर्तन में अच्छे से मिलाए और ना ज्यादा सख्त ना ज्यादा नर्म आटा गूंथ ले।  इस आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दे ।
अब इससे ८ गोले बनाएं ।  एक गोला लेकर उसे रोटी से थोड़ा मोटा  बेले । (पारंपरिक पद्धति में इसे गिले कपड़े पर रखकर हाथों से थपथपा कर बनाया जाता है इसके लिए आटा भी उतना ही नरम गुथना पडता है। )  इस धपाटे को गर्म तवे पर थोड़ा तेल लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक ले ।
परोस के समय इसे दही / चटनी  या सब्जी के साथ भी परोस सकते हैं ।
परंतु खाने में यह इतना स्वादिष्ट होता है कि सब्जी की आवश्यकता ही नहीं होती ।



*धपाटे मे बंद गोभी / फूलगोभी या गाजर को कद्दूकस करके आटे में मिला‌कर भी बनाते हैं।