सोमवार, 20 अगस्त 2018

Veg Chinese Flavoured Pulav

वेज चाइनीज़ फ्लेवर्ड पुलाव
हमेशा के स्वाद से कुछ हटाकर पुलाव खाने कि इच्छा से ये पुलाव बनाया।बहुत ही स्वादिष्ट बना। फ्राइड राईस से मिलता जुलता ये पुलाव घर में पायी जाने वाली वस्तुओं से आसानी से बन जाता हैं। इसे बनाने के लिये



सामग्री

बासमती चावल १ कटोरी (२५० ग्राम ) आधा घंटे भिगोकर रखें हुए ।

आपकी पसंद की सब्जियाँ २ व १/२ कटोरी (मैनें शिमला मिर्च , बंदगोभी, गाजर , बीन्स, प्याज (हरा प्याज ) व ताज़े मक्के के दाने (बेबी कॉर्न भी ले सकते हैं। ) लिये हैं।

अदरक लहसुन का पेस्ट २ चम्मच

सोय सॉस २ बड़े चम्मच (आजकल पाऊच में भी उपलब्ध हैं। )

चिली सॉस १ बड़ा चम्मच (ना हो तो लाल मिर्च पाउडर डाल दे)

ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल) ૪ बड़े चम्मच

कालीमिर्च पाउडर एक या दो चुटकी

नमक स्वादानुसार (ध्यान रहे सोय सॉस में भी नमक होता हैं। )

विधि
१)  भिगोकर रखें चावल में थोड़ा तेल व नमक डालकर उबालने रखें।

२)  चावल जब  आधे से ज्यादा पक जाये तो इन्हें चलने की सहायता से छानकर पानी अलग कर दें इस पानी का उपयोग आप किसी भी सूप में कर सकते हैं या दाल बनाने में कर सकते हैं ।

३)  अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें इसमें अदरक लहसन का पेस्ट डालकर प्याज डालकर गुलाबी होने तक भून लें ।

૪)  अब बची हुई सारी सब्जियां डालें और अच्छे से हिलाते रहें जब तक कि सब्जियाँ अधपकी ना हो जाये।

५)  अब इसमें सो योर सॉस चिली सॉस और नमक डालें काली मिर्च का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

६)  अब चावल डाल कर धीरे धीरे हिलाते हुए मिक्स करें  ताकि चावल टूटे ना ।

७)  २-३ मिनट ढक कर एक भाव आने दे फिर तैयार हैं आपका चाइनीज़ फ्लेवर का पुलाव परोसने के लिये।


Recipe in English

Rice 1 cup
Veggies of your choice 2 and 1/2 cups (diced bell pepper carrot cabbage spring onions, baby corn and beans)
Ginger 1 inch finely chopped
Garlic 6-8 cloves finely chopped
(In place of chopped  ginger and garlic you can use ginger -garlic paste 2 tsp.)
Soya sauce 2 tbsp
Chili sauce 1 tbsp(can be increased)
Olive Oil 4 tbsp
Salt
Black pepper pd a pinch
Method
Boil soaked rice with little oil and salt
Strain the rice and keep aside
In a wok heat oil add grated/chopped ginger and garlic. . Sauté and add chopped onion sauté for a min on high flame
Add all veggies and toss
Add soya sauce chili sauce vinegar and salt
Saute for a min and add boiled rice... carefully mix it well
Remove from heat
Garnish with spring onions (green)
Serve hot.


शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

Deeye (Edible)

दीया / आटे के दीये


आषाढ़ माह की अमावस्या को दीये कि अमावस्या के नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्रियन संस्कृति में इस दिन गुड़ व आटे के दीये बनाकर  उनकी पूजा की जाती हैं।


समाग्री
गेहू का मोटा /दरदरा लड्डू  के लिये इस्तेमाल करते हैं वो  आटा करीबन २ काटोरी
गुड  २ बड़े चम्मच  (चाहे तो ज्यादा ले )
घी /तेल २ बड़े चम्मच
गर्म पानी ३/૪ कटोरी
चुटकी भर  नमक और सोडा



गुड को गरम पानी में घोल के ठंडा करे
अाटे में घी या तेल का मोयन डाले, सोडा और नमक डाले।
अब गुड का पानी मिलाकार कठ्ठा आटा गुथ ले।
आवश्यकता हो तो और आटा ले सकते हैं (यदी आटा ढ़िला लगे तो)



अब इससे छोटे छोटे गोले लेकर  दीये का आकार बनाये और इडली स्टैंड में या छलनी  में १० मिनट  के लिये भाप में पकाये .. तैयार हैं दीये ..इन्हे घी के साथ खाते हैं ।

शनिवार, 4 अगस्त 2018

Tomato Bhaji



जरूरी नहीं है कि टमाटर की भाजी/सब्जी, घर में कोई दूसरी सब्जी उपलब्ध न होने पर ही बनाई जाए।  मेरे घर में पराठे के साथ यह सब्जी बहुत पसंद की जाती है बहुत आसान कम सामग्री में बन जाने वाले यह खट्टी मीठी टमाटर की सब्जी बहुत अच्छी लगती है।

૪ लोगों के लिए
सामग्री
૪-५ बड़े लाल टमाटर
१ बड़ा प्याज बारीक काटकर
૪-५ लहसुन की कलियाँ बारीक काटकर
२ बड़े चम्मच तेल
१ चुटकी हींग
१/२ छोटा चम्मच राई
१/२ छोटा चम्मच जीरा
१ हरी मिर्च टुकड़ों में काटकर
१/२ छोटा चम्मच हल्दी
१/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (कम या ज्यादा, जैसा तीखा पसंद करे)
१ चम्मच धनिया पाउडर
२ चम्मच गुड़
हरा धनिया बारीक काटकर
पुदीना पत्ते (ऐच्छिक)
स्वादानुसार नमक

विधि

१) टमाटर को धोकर बारीक काट लें ।

२)  कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें हिंग, राई, जीरा डाल कर कटा हुआ लहसुन व हरी मिर्च डालें ।

३)  कटा हुआ प्याज डालकर दो मिनट तक भुने।

૪) अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर व टमाटर डालें ।

५)  पांच मिनट तक ढककर पकाएं

६)  अब इसमें गुड डालें और पुनः दो तीन मिनट तक पकाएं।

७)   हरी धनिया व पुदीना पत्ते डालें ।  गरम गरम पराठे के साथ आनंद ले।

*मेरे पास आधी कटोरी ताज़े मक्के के दाने थे  उनका उपयोग किया हैं। उन्हें टमाटर डालते वक्त ही कढ़ाई में डालें वे पक जायेंगे।)
*छौंक में कढ़ी पत्ते डालने से स्वाद दुगुना हो जाता हैं। (मेरे पास उपलब्ध नहीं था)

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

Cheese Corn Balls



कॉर्न चीज़ बॉल्स यह जब एक अच्छे रेस्टोरेंट में खाया तभी सबको पसंद आ गया था और उसी समय मैंने इसे घर पर बनाने का तय कर लिया था । आज-कल करते करते कई महीने बीत गए लेकिन दूसरी चीजें बनती गई और कॉर्न चीज़ बॉल का नंबर नहीं आया इस मानसून मैंने तय कर ही लिया था कुछ भी हो जाये  चीज़ स बॉल्स तो पक्का बनाए बनाऊंगी ही यह खाने में अत्यंत स्वादिष्ट पकौड़े हैं जिसमें बीच में चीज़ व मक्के के दाने भरें होते है। इसे एक बार खाएंगे तो खाते रह जाएंगे 😃

१०-१२ कॉर्न चीज़ बॉल्स बनाने के लिये

सामग्री
૪-५ बड़े आलू
१ बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
१ बड़ा चम्मच मैदा
१ छोटा चम्मच  ऑरेगेनो
१/२ छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
२ चीज़ क्यूब्स
૪-५ चम्मच उबले मक्के के दाने (कॉर्न)
२ चम्मच मैदा १/૪ कटोरी पानी में घोलकर
१/२ कटोरी ब्रेडक्रम (सूखी ब्रेड का चूरा चाहे तो टोस्ट को चूरा कर के भी उपयोग में लिया जा सकता हैं। )
तलने के लिये तेल

विधि
१ )  आलू  प्रेशर कूकर में उबाल कर फिर पानी से बाहर निकाल कर ठंडा कर लें (वे पानी में पड़े रहेंगे तो पानी पी जायेंगे और नरम पड़ जाएंगे )

२)  अब इन आलुओं को कद्दूकस कर लें उसमें मैदा, कॉर्न फ्लोर, अॉरेगेनो, नमक और काली मिर्च डालें और अच्छे से मैश कर लें। (यह बहुत नर्म नहीं होना चाहिए  इसके लिये आवश्यकतानुसार थोड़ा और मैदा और कॉर्न फ्लोर मिलाया जा सकता है )



३)   चीज़  क्यूब  को ६ समान छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें ।

૪)  मैश किए हुए आलू के एक सामान दस या बारह बॉल्स बनाएं ।

५)  हर बॉल को हथेलियों में रखकर गोलाकार दें फिर उसके बीच में गड्ढा करके उसमें एक टुकड़ा चीज़ का और कुछ दाने मक्के के रखें। चारों तरफ से गोले को अच्छे से बंद कर दें ताकि तलते समय चीज पिघलकल कर बाहर न आ जाये।

६)   इसे हथेलियों में रखकर फिर से अच्छे से गोलाकार दें अब इसे मैदे के घोल में डुबोकर फिर तुरंत ब्रेड क्रम में डालें ताकि ब्रेड क्रम इसपर अच्छे से लग / चिपक जाये।

७)  यही प्रक्रिया पुनः एक बार दोहराए. . मैदे के घोल में डालें और फिर  ब्रेड क्रम में घुमाकर अलग रख दे।

८)  इसी तरह सारे चीज बॉल्स बनाकर रख दें।

९)   इन्हें फ्रिज में आधे घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें ।

१०)  फ्रिज से निकाल कर तुरंत ही गर्म तेल में तल लें और हरी चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म चीज कॉर्न बॉल्स परोसे ।


*घर में छोटी मोटी पार्टी होने पर आप इन बॉल्स को पहले से बना कर फ्रिज में रख सकती हैं और समय पर इसे तल कर सर्व कर सकती हैं। 

बुधवार, 1 अगस्त 2018

Veg Dal Appe

आप्पे यह महाराष्ट्र का नाश्ते में खाया जाने वाला बहुत अच्छा व हेल्दी प्रकार  है । मुख्यत जब इसे दालों से बनाया जा रहा है और बहुत सारी सब्जियां मिलाई जा रही है तो वह और अधिक पौष्टिक हो जाता है सभी लोगों का दालें लेने का अनुपात अलग अलग होता है मैं जिस तरह से बनाती हूँ वह रेसिपी शेयर कर रही हूँ।


૪-५ लोगों के नाश्ते के लिये

सामग्री ( १ कटोरी १०० ग्राम वाली)
१ कटोरी चावल
१/२ कटोरी मूंग दाल
१/२ कटोरी चना दाल
१/२ कटोरी उरद दाल
१/૪ कटोरी अरहर /तुवर दाल
१ कटोरी गाजर घिसकर
१ कटोरी ताज़े मक्के के दाने (फ्रोजेन भी चलेंगे)
१/२ कटोरी मटर के द‍ाने (ताज़े या फ्रोजेन)
१/२ कटोरी फूलगोभी एकदम बारीक काटकर (सिर्फ फूल को चाकू से घिसकर )
१ हरी मिर्च बारीक काटकर
१ चम्मच अदरक ( घिसा हुआ )
१ चुटकी कालीमिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
१ चुटकी सोडा(ऐच्छिक )
३-૪ चम्मच तेल (आप्पे मेकर को ग्रीस करने के लिये )

विधि

सारी दालों को अच्छे से धोकर पर्याप्त पानी में भिगोकर रख दें उसी प्रकार चावल को भी धोकर कम से कम चार घंटों के लिए भीगो कर रख दें। अच्छी तरह भीग जाने के बाद दालों को महीन पीस लें साथ ही चावल को भी बारीक पीस लें आवश्यकता अनुसार एकदम थोड़ा पानी मिला सकते हैं। अब पीसी हुई दालें व चावल को मिलाकर अच्छे से फेंटें और ढक कर छह से सात घंटों के लिए गर्म  स्थान पर (बिना हिलाये) फॉर्मेट होने के लिए रख दें।( यह आप रात भर में फरमेंट होने के लिए रख सकते हैं। )
अब फॉर्मेट हुए घोल में नमक, कालीमिर्च पाउडर , सारी कटी हुई सब्जियां हरी मिर्च डालकर अच्छे से फेटे। (एक चुटकी सोडा मिलाकर फेटने से आप्पे बहुत अच्छे फूलते हैं )

आप्पे मेकर को धीमी आंच पर गर्म करें । दो दो बूंद  तेल डालकर ग्रीस करें व एक एक चम्मच घोल को लेकर आप्पे मेकर में डाले।
अब इस से ढक कर दो मिनट तक पकाएं तत्पश्चात आपे को चम्मच की सहायता से पलट दें ।
दो मिनट और पकने दें अब इन्हें निकाले और गर्मागर्म आप्पे चटनी के साथ सर्व करें । 

बुधवार, 18 जुलाई 2018

Corn Pakoda Curry


बारिश का मौसम शुरू होते ही भुट्टे के पकौड़े याद आने लगते हैं भुट्टे के पकौड़े तो बनाए ही साथ में इस बार मैनें पकौड़ों की करी भी बनाई । आप इसे मक्के की कोफ्ता करी भी बोल सकते हैं ।

सामग्री
कोफ़्ते के लिये
२ नरम भुट्टे
२ बड़े चम्मच बेसन
१ बड़ा चम्मच चावल का आटा
१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१/२ चम्मच हल्दी पाउडर
१/૪ चम्मच अजवायन
१ चम्मच तेल (गर्म )
स्वादानुसार नमक
तलने के लिये तेल

करी के लिये
१ बड़ा प्याज
१ बड़ा टमाटर
२ बड़े चम्मच सुखें नारियल को घिसकर
५-६ कलियाँ लहसुन
१/२ इंच अदरक
३ बड़े चम्मच तेल
१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार तीखा खाने वाले मात्रा बढ़ा ले)
१/२ चम्मच हल्दी
२ चम्मच धनिया पाउडर
१/२ चम्मच गरम मसाला/मालवणी मसाला

विधि
भुट्टे को ग्रेटर से कीस/घिस ले।  घीसा हुआ  एक बर्तन में निकाले उसमें बेसन , चावल का आटा नमक, हल्दी , अजवायन व लाल मिर्च पाउडर डालकर एक चम्मच गर्म तेल मिलाये। अच्छे से फेट ले। (आवश्यकता होने पर बेसन और चावल के आटे की मात्रा बढाई भी जा सकती है यह भुट्टे का कीस कितना पानी छोड़ता हैं उस पर निर्भर करता हैं। ) घोल एकदम गाढ़ा होना चाहिए।
गर्म तेल में इसके बड़े बड़े पकौड़े या कहिये कोफ्ते सुनहरे होने तक तल ले।

करी बनाने के लिए सूखे नारियल को धीमी आंच पर दो तीन मिनट तक भून लें फिर उसे ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में से बारीक पीस ले।
प्याज टमाटर अदरक लहसुन को मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें।
 तेल गर्म करें और उसमें इस पेस्ट को डालकर तब तक भूनते रहें जब तक कि वह तेल न छोड़ने लगे अब इसमें नारियल का चूरा,नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें ।
एक दो मिनट भून कर उसमें पानी डालें। पानी आप करी कितनी पतली या गाढ़ी चाहते हैं उस हिसाब से डालें ।
इसे दो तीन मिनट तक अच्छे से उबलने दें ।
सर्व करते समय करी में कोफ्ते मिलाएं और पेश करें।
* करी में कोफ्ते डालकर ज्यादा देर न रहने दे तुरंत ही सर्व्ह करें अन्यथा कोफ्ते नरम पड़ जाएंगे ।




रविवार, 15 जुलाई 2018

Rasagulla

Rasgulla recipe in English and Hindi language




Ingredients

I have made big sized 8 rasgulle and two rasmalais.

Milk – 1 Litre
Lemon Juice /Vinegar – 1-2 tbsp
powdered sugar 1 tsp

For Sugar Syrup
Sugar –2 cup
Water 4 cups
Rose  / Kewra essence few drops

Method
Boil Milk in a pan in medium flame. First add lemon juice/vinegar and stir slowly till milk curdles completely n milk solids float on top ...  Switch off flame.
Take a muslin cloth and pour the curdled milk. Drain the whey water. Rinse the chenna very well to remove the  taste of lemon. Place a heavy object over the chenna for 5 minutes, or squeeze the chenna with your hands to remove the water.  After that Knead the chenna with powdered sugar gently for 10 minutes until a very smooth dough (I used grinder (just for 2 - 3 seconds on pulse mode) to get smooth dough. Divide the dough in 8-10 portion and roll .  ..  Cracks should not be there...
 Take a vessel that has enough space (I have used pressure cooker/pan), as the rasagulla gets doubled in size.
 Add sugar and water in it.  Sugar will dissolve in water. Soon chashni will start boiling. Now drop paneer balls one by one carefully. Cover it with the lid. Cook covered for 7-10 minutes (if you are using pressure cooker then cook till three whistles), open the lid and just shake the vessel. Cook uncovered for another 5 minutes (if cooker is used then let the pressure subside after that remove the lid and boil again ). Now the rasagullas get doubled in size. Switch off flame, allow it to cool, don’t cover it until it cools or else rasagullas shrink. Then add  kewra essence / rose essence to the sugar syrup and shake the vessel.

Delicious yummy and spongy rasagullas are ready..




सामग्री

१ लीटर दूध पनीर बनाने के लिये
२ बड़े चम्मच नींबू का रस या  २ बड़े चम्मच पानी में घोला १ चम्मच  विनेगर
१ चम्मच पीसी शक्कर

चाशनी बनाने के लिये
२ कटोरी शक्कर
४ कटोरी पानी
कुछ बूँदे रोज़ या केवड़ा इसेंस की

विधी
 दूध को उबालने रखें। उबाल आने पर उस उबलते  दूध में निंबू का रस धीरे धीरे मिलाये .. दूध फट जायेगा (यदि  ना फटे तो विनेगर मिलाये) .
फटे दूध को कपडे से छान ले पानी से धो कर सारा खट्टापन निकाल दे इस पनीर को कपडे में दबाकार सारा पानी निकाल दे . अब इसे एक चम्मच पिसी शक्कर डालकार १० मिनट (मसले या आसान तरीका है मिक्सर में से एक बार सिर्फ १-२ सेकंड पल्स मोड पर  घुमा ले।)
अब इसके ८-१० गोले बनाये ।  उनपर क्रेक्स ना आने इस बात का ध्यान रखें।
एक बड़े बर्तन में (कूकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.)  शक्कर  और ४ कटोरी पानी ले कर उबाले अब इसमें पनीर के गोले डाले ।  ढ़क कर ७-८ मिनट पकाये (कूकर हो तो ३ सीटी तक पकाए )फिर ढ़क्कन हटा कर और ५ मिनट उबलने (कूकर हो तो उसका प्रेशर दब जाने दे फिर ढक्कन हटाकर पुन: ५ मिनट उबाले। अब बिना ढके चाशनी में ही रसगुल्ला ठंडा होने दे. फिर इसेंस मिलाकर फ्रीज में रख कर ठंडा करे व परोसे।