सोमवार, 8 अक्टूबर 2018

Misal Pav

मिसल पाव यह महाराष्ट्र का बहुत ही फेमस फूड है जब भी कुछ झन्नाटेदार तीखा खाने की इच्छा होती है तब मेरे घर में मिसलपाव बनता है।



मिसल के लिये 

अंकुरित मोठ /मुंग 1 कटोरी
उबला  आलू 1 कटा हुआ
प्याज 1 बारीक कटा हुआ
टमाटर 1 बारीक काटा हुआ
अदरक लाहसुन का पेस्ट 2 चम्मच
हल्दी पाउडर
कश्मिरी लाल मिर्च पाउडर
हींग एक चुटकी
नमक
मालवणी मसाला 1 चम्मच (रंग और स्वाद के लिए मैं इसे यूज करती हूं आप चाहे तो गरम मसाला यूज़ कर सकते हैं। )
2 बड़े चम्मच तरी का मसाला (विधी नीचे हैं )

मोटा फरसाण (मिसल के साथ परोसने ने के लिए अलग से फरसाण भी बाजार में मिलता है )

तरी के लिये
प्याज एक कटा हुआ
टमाटर 2 कटे हुए
सुखा नारियल कीसा हुआ 1/2 कटोरी
लाहसुन 5-6 कलिया
अदरक 1 छोटा  टुकडा
धानिया पाउडर 2 चम्मच
जीरा पाउडर 1 चम्मच
तेल 2-3 बड़े चम्मच
नमक
काश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
मालवनी मसाला  1 बडा चम्मच

तरी की विधी
एक कढ़ाई   में तेल गर्म करके प्याज सुनहारी होने तक भूने अदरक लहसुन और सुखा नारियल डालकर भूने । अब टमाटर और सारे मसाले व नमक डालकर भूने।

इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद उसकी पेस्ट बना ले .. 2 चम्मच पेस्ट मिसल बनाने के लिये निकालकर रखे और बाकी पेस्ट में पानी मिलाकर एक उबाल आने दे .. तरी तैयार हैं।

मिसल के लिये
कुकर  में तेल गर्म करे ।  उसमे हींग अदरक लहसुन का पेस्ट ,प्याज टमाटर डालकर भूने .. ऊपर तैयार की पेस्ट डालकर भूने।

 लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर , धानिया और जीरा पाउडर, नमक( सावधानी से क्योंकि हमने तरी की पेस्ट में भी नमक डाला है ) , मालवणी मसाला अंकुरित मोठ, कटे आलू  डाले .. साथ में 3 कटोरी पानी डालकर एक सीटी होने दे .. तुरंत सावधानी से सीटी निकाल दे (ताकि अंकुरित मोठ गल ना जाए।)

परोसने के करने के लिये
एक बड़े कटोरे में एक बडा चम्मच  मिसल डाले उसके ऊपर गर्म तरी डाले उसपर फरसाण डाले .. कटे प्याज और हरी धानिया से सजाये .. पाव और निंबू  के साथ पेश करे ।

*कुछ लोग इसपर दही डालकर भी खाते हैं।




Masala Arbi / Tato root


मसाला अरबी
बनाने में बहुत ही आसान और खाने में अत्यंत स्वादिष्ट ऐसी सब्जी है । मेरे घर में इसे सब्जी के रूप में ही नहीं स्टार्टर के रूप में भी खाया जाता है ।  बहुत ही चटपटी और मजेदार लगती है ।



सामग्री

मोटी एक जैसी अरबी 1/2 किलो
आजवाइन 1 चम्मच
जीरा राई  1/2 -1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा ‍‍चम्मच
हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
बेसन 1 बडा चम्मच
अमचुर पाउडर 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला आधा छोटा चम्मच
नमक
तेल 3 बड़े चम्मच

अरबी को धो कर प्रेशर कूकर मे एक सीटी तक पकाए  .. ज्यादा ना पकाए अन्यथा वह चिपचिपी हो जाएगी ।
पूरी तरह ठंडी होने दे .. उसके छिलके निकाले और चपटा काट ले ।
तेल गर्म करे उसमे राई, जीरा और आजवाइन डाले साथ मे एक चम्मच बेसना भी डाले।
एक मिनट तक धीमी आँच पर भूने फिर कटी अरबी डाले नमक और अमचुर पाउडर डाले ...गरम मसाला डालें । धिमी आँच पर पकाए .. बीच बीच मे हिलाते रहे .यदि आप कुरकुरी अरबी पसंद करें तो इसे धिमी आंच पर ही थोड़ा ज्यादा देर पकाना पड़ता है।



रविवार, 7 अक्टूबर 2018

Coconut Chikki / Nariyal Chikki


चिक्की का नाम लेते ही मेरे बच्चों के मुंह में पानी आ जाता हैं। पूना आते जाते रस्ते में लोनावला लगता है। वहा से चिक्की खरीदना तो मानो टोल देने कि तरह हो गया था । 😃
मूंगफली के दाने की चिक्की तो मैं हमेशा से बनाती रही हूं परंतु बच्चों की फरमाइश कि कोकोनट चिक्की लेना है ।  तो सोचा क्यों ना इस बार कोकोनट चिक्की भी घर पर ही बनाकर देखी जाए । कोशिश की और वह सफल रही। इसीलिए इसकी रेसिपी मैं आप लोगों के साथ शेयर कर रही हूं । 


१२ से १५ टुकड़े बनाने के लिये
सामग्री
१ कटोरी घिसा हुआ (कद्दूकस किया) सूखा नारियल
१/२ कटोरी शक्कर
१ छोटा चम्मच घी

विधि

कीसनी या घीसनी से घीसे हुए सूखे नारियल को धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए भून ले।(लगातार हिलाते रहना और आँच धीमी रखना अनिवार्य है अन्यथा  नारियल जलने लगेगा )
करीबन 5  मिनट तक भूलना पर्याप्त है यह प्रक्रिया  सिर्फ नारियल के अंदर की नमी को निकालने के लिए की है ।
अब इसे एक सुखी प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दे। जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब इसे मिक्सर में हल्का घुमा ले ताकि हमें नारियल का चूरा प्राप्त हो ।
अब एक थाली को पलट कर उसपर थोड़ा सा घी लगाकर रख दे या किचन प्लेटफॉर्म पर एक दो बूँद घी डालकर उसे फैला ले।
कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें ।  अब शक्कर डाले और  मध्यम आंच पर लगातार हिलाते रहे ।  शक्कर पिघलने लगेगी ।  जब शक्कर पूरी तरह से पिघल जाए तब इसमें नारियल का चूरा डालें ।


लगातार हिलाते रहे ताकि नारियल का चूरा शक्कर में अच्छे से मिल जाए ।
इस मिश्रण को तुरंत ग्रीस लगी थाली या क्लिक किचन प्लेटफॉर्म पर डाल दे एक थाली या कटोरी लेकर हल्के हाथों से मिश्रण को दबाते हुए फैलाएं । यह मिश्रण बहुत गरम रहता है इसलिए उसे छूना नही चाहिए अन्यथा हाथ जलने का खतरा होता है ।
आप चाहे तो बेलन में घी लगाकर भी इसे बेल सकते हैं। यह प्रक्रिया जल्दी-जल्दी करना आवश्यक है अन्यथा मिश्रण ठंडा होते ही कड़क हो जाएगा ।


जब यह हल्का गर्म हो तभी चाकू की सहायता से  इस पर चौकोर टुकड़ों के निशान बना ले ।
अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें बाद में निशान लगे हुए टुकड़ों पर थोड़ा सा जोर लगाएंगे तो वह टुकड़े अपने आप टूट जाएंगे। यह एकदम क्रिस्प चिक्की बनती हैं।
इसे एयर टाइट डिब्बे में भरकर रखें और जब चाहे आनंद ले कोकोनट चिक्की का।





शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018

Mango Kesari/Halwa


Mango_Kesri
Mango_Sheera
Mango_Halwa

१ कटोरी सूजी /रवा
२-३ बड़े चम्मच घी
३/૪ कटोरी शक्कर
१ कटोरी पानी
१ कटोरी दूध
३/૪ कटोरी आम का पल्प (रस)
१ चुटकी केसर
सजावट के लिये आम के कुछ स्लाइस
पुदीना के पत्ते
पानी आैर दूध को मिलाये इसमें केसर डालकर अलग रखें ।
कढ़ाई में घी गर्म करें। उसमें सूजी डालकर धीमी आँच पर सुनहरा भुने । तैयार दूध पानी केसर का मिश्रण सूजी में डालें । लगातार चम्मच से चलाते (हिलाते) रहे ताकि गुठली ना बनें । इसे २ मिनट तक ढक कर पकाए ।
अब इसमें आम का पल्प (रस) डालें अाैर अच्छे से मिलाये । शक्कर डालकर अच्छे से मिलाकर २ मिनट ढक कर पकाए । ये तैयार हैं।
आम के स्लाइस से फूल बनाकर सजाकर पेश करें ।





बाजार में उपलब्ध केनापीज में एक एक चम्मच मैंगो केसरी भरे । अच्छे से दबा दें ।
बाजार में उपलब्ध नॉन डेअरी  हेवी व्हिप्ड क्रीम में दो चम्मच आइसिंग शुगर व दो चम्मच आम का रस मिलाये व अच्छे से फेट ले (इलेक्ट्रिक बीटर होना अनिवार्य है )
इस क्रीम को एक पाइपिंग बैग में भरे और मैगो केसरी‌ के ऊपर गोलाकार में दबाएं ताकि आइसिंग हो जाएगी ।
ऊपर एक अनार का दाना और तुलसी का पत्ता रखकर सर्व करें ।

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

Masala Sprouts / Usal


अंकुरित चीजों में बहुत अधिक पौष्टिक तत्व होते हैं परंतु बच्चों को यह खिलाना टेढ़ी खीर है हम उन्हें मसालेदार अंकुरित मठ या मूंग खिलाएंगे तो वह जरूर पसंद करेंगे। चाहे तो इसे रोटी के साथ खाए या पुडी के साथ या चाहे तो टिफिन बॉक्स में दें ।


४ लोगों के लिए

३ कटोरी अंकुरित मोठ/ मटकी / मठ
१ बड़ा प्याज
१ टमाटर
१ छोटा टुकड़ा अदरक
४ लहसुन की कलिया
४ लौंग
१ छोटा टुकड़ा दालचीनी
१ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१/२ चम्मच हल्दी पाउडर
१ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
१/२ चम्मच गरम मसाला
१ टुकड़ा गुड़
३ बड़े चम्मच तेल
एक चुटकी जीरा
एक चुटकी हींग
स्वादानुसार नमक
विधि
टमाटर व प्याज बारीक काट लीजिए । इसे अदरक, लहसुन , लौंग दालचीनी बारीक पीस लीजिए ।
प्रेशर कुकर में तेल गरम कीजिए जीरा और हींग डालिए । अब मसाला डालकर अच्छे से भून लीजिए ।
मसाले में लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर मिलाइए ।
मसाला तब तक भूनें जब तक कि उसेसे तेल ना अलग होने लगे/छूटने लगे ।
अब इसमें अंकुरित मठ डालिए और आवश्यकतानुसार पानी डालिए (करीबन दो कटोरी पानी लगता है )।
गुड़ व गरम मसाला डालकर अच्छे से हिलाए और इसे ढक्कन लगाकर एक सिटी होने तक पकाइये।
तुरंत ही  सिटी हिलाते हुए धीरे धीरे भाप निकालते हुए सिटी को निकाल दीजिए ताकि अंकुरित मोठ ज्यादा ना पक जाए ।
इसे गरमा गरम ही सेव, प्याज, टमाटर के टुकड़े डालकर और नींबू निचोड़ कर परोसे ।


#Math_usal 
#Ingredients
3 cup math sprouts
1/2 inch piece ginger
3-4 garlic cloves
1 big onion chopped
1 big tomato chopped
few Cumin seeds,
1/2 tsp turmeric powder ,
1/2 to 1 tsp chilli pd,(or as spicy you want)
1 tbsp coriander pd,
Dry masale
(1 inch stickcinnamon +  4-5 clove in powdered form )
1/2 tsp garam masala
1 tsp jaggery
salt to taste 
Pinch of asafoetida
3-4 tbsp oil
#Mathod
Make a paste of onion , tomato, ginger, garlic , clove n cinnamon .
In a pressure pan heat oil add  cumin seeds , adafoetida and onion paste... saute till it starts leaving oil.
Add  all powdered dry spices (turmeric , red chilli pd, coriander pd and garam masala) .. saute it.
Add  salt and jaggery
Add sprouts and mix well
Add water (approx 2 cups) n pressure cook till one whistle (do not overcook.. to avoid overcooking remove the whistle carefully and release the pressure .)
garnish it with sev, chopped  onion , chopped tomato n coriander leaves ... squeez lemon ..Serve hot .. or enjoy with puri/fulka/rice☺                         


बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

Onion Kurmura Balls


कुरमुरा /मुरमुरा बाल्स

१ बड़ी कटोरी कुरमुरा
१ बड़ा प्याज बारीक काटकर
मुट्ठी भर कटी हरी धनिया पत्ते
२ बड़े चम्मच कटे पुदीना पत्ते
१ हरी मिर्च बारीक कटी
१ बड़ा चम्मच बेसन
१ बड़ा चम्मच चावल का आटा
१/२ छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
चाट मसाला
नींबू का रस
नमक
तलने के लिये तेल.
विधि
तेल को छोड़कर सारी सामग्री को एक बड़े बर्तन में ले। उसमें २-३ चम्मच  पानी मिलाये (आवश्यकतानुसार ) व मिश्रण को दबाते हुए पक्का गोलाकार बना ले।(ध्यान रहे मिश्रण का पक्का गोला बनाए वरना वो तेल में डालते ही खिर / बिखर जायेगा।)
इसे गर्म तेल में तले व सॉस के साथ सर्व्ह करें ।

सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

Pani Puri / Golgappe /Puchka


पानी पुरी कहे गोलगप्पे कहे या पुचका ये  महिलाओं की ही नहीं पुरुषों की भी बहुत फेवरेट आइटम है मैं कभी भी पेट कितना भी भरा हो पानी पुरी कभी मना नहीं करती 😝
ऐसा नहीं कि पानी पुरी बाहर नहीं खाती हूं परंतु यह पानी घर में बनाकर माइक्रोवेव में गोलगप्पे फुगा कर खाने का मजा ही कुछ और है साफ स्वच्छ ताजा बना पानी अहा!! उसकी खुशबू से ही मुंह में पानी आने लगता है।

सामग्री
पानी बनाने के लिए
आधा कप पुदीना पत्ते
आधा कप हरी‌ धनिया के पत्ते
एक टुकड़ा अदरक
कुछ हरी मिर्च (जितना तीखा आप पसंद करें।)
१ चम्मच जीरा
नमक स्वादअनुसार
काला नमक
चाट मसाला
पानी पुरी मसाला
नींबू का रस (अंदाज़ से)
१ चम्मच शक्कर

विधि

सारी सामग्री को थोड़ा पानी (आधा कप) डालकर पीस लें..


अब इसे छन्नी की सहायता से छान ले ।
और अंदाजन एक लीटर पानी मिलाए ।
चख कर देखे जैसा स्वाद पसंद हो अपनी इच्छा अनुसार और अधिक नींबू ,शक्कर, नमक, पानी‌ पुरी मसाला डालना हो डालें ।
पानी पुरी का पानी तैयार है ।


*यह पुरिया बिना तली हुई माइक्रोवेव में फुगाई हुई है । उतनी ही क्रिस्प और मजेदार लगती है जितनी की तली हुई पूरी वो  भी इतनी कम कैलोरीज में (बिना तली होने के कारण)