शनिवार, 4 अप्रैल 2020

Suji Fresh Coconut & Cashews Laddoo

रवा-गीले नारियल-काजू के लड्डू
रवा याने सूजी के लड्डू कभी भी बनाओ, कितनी बार भी बनाओ लेकिन हर बार बनाते वक्त एक परसेंट ही क्यों ना हो प्रेशर होता ही है कि पता नहीं सूजी(रवा) अच्छी तरह से फूलेगी या नहीं ? लड्डू ढीले तो नहीं रह जाएंगे या बहुत सख्त/कड़क तो नहीं हो जाएंगे ।
ऐसा नहीं है कि उसमें कुछ कम ज्यादा हो जाने पर हम उसे सुधार नहीं सकते पर यदि पहली बार में ही अच्छी तरह बन जाए तो खुशी दुगनी हो जाती है।


सामग्री

१ कटोरी बारीक रवा (करीबन १५० ग्राम)
१ कटोरी गीला नारियल स्क्रेप किया हुआ
२ बडे चम्मच घी
१२-१५ काजू( मुट्ठी भर)
१ कटोरी शक्कर (मैं मीठा लड्डू पसंद करती हूं इसलिए एक कटोरी शक्कर ली है आप यदि कम मीठा खाते होंगे तो इसकी मात्रा कम कर सकते है पर उससे लड्डू के टेक्सचर में फर्क आ जाएगा । )
१ चम्मच केसर इलायची सिरप
१/२ चम्मच दूध मसाला ( ऐच्छिक)
किशमिश व चारोली दो बड़े चम्मच

विधि
सर्वप्रथम काजू को ग्राइंडर में पल्स मोड पर बारीक पीसकर अलग रखें (पावडर करें)।

कढ़ाई में दो चम्मच घी डालकर सूजी डाले। इसे धीमी आंच पर ५ ७ मिनट के लिए अच्छी तरह से सेक ले जब तक कि उसका रंग हल्का गुलाबी ना हो जाए ।

अब इसमें गीले नारियल का बुरादा डालकर पुनः ४ से ५मिनट तक भूने व इस मिश्रण को निकालकर अलग रख दे।

एक मोटे पेंदे की कढ़ाई में १ कटोरी शक्कर डालें उसमें आधी कटोरी पानी मिलाएं ।
इसे तेज आंच पर हिलाते रहें जब तक कि शक्कर पूरी तरह से घुल ना जाए ।

जब सारी शक्कर घुल जाए उसके बाद इस चाशनी को तेज आँच पर ही सिर्फ २ मिनट तक और उबाले।
*हमें एक या दो तार की चाशनी नहीं बनानी है । बस चाशनी अच्छी चिपचिपी हो जाये ये ध्यान में रखे।
अब इसमें केसर-इलायची का सिरप डाले या फिर आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें ।
अब इसे गैस से उतार ले।

इसमें सूजी और नारियल का मिश्रण डालें , काजू पाउडर डालें और अच्छी तरह से हिलाकर करीबन 5 से 6 घंटों के लिए ढककर रख दें ।

मिश्रण हिलाते समय पतला नजर आएगा परंतु जैसे-जैसे सूजी चाशनी को सोखकर फूलेगी मिश्रण अपने आप गाढ़ा हो जाएगा ।

अब इसमें किशमिश व चारोली मिलाएं । दूध मसाला डालने पर इसमें एक अलग स्वाद आता है इसलिए मैं दूध मसाला भी डालती हूं।

इसे अच्छी तरह से मिला ले अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे लड्डू बना ले ।
तैयार है सुजी गीले नारियल और काजू के लड्डू ।

कुछ महत्वपूर्ण बातें

* घी में सूजी भूनते समय गैस की आँच एकदम धीमी रखें अन्यथा सूजी अपना रंग तो बदल लेगी पर अंदर से      कच्ची रह जाएगी और लड्डुओं में वो स्वाद नहीं आ पाएगा ।

* गीला नारियल डालकर भी मिश्रण को अच्छी तरह से भून ले अन्यथा लड्डुओं में जल्दी ही गंध आने लगेगी     क्योंकि गीला नारियल जल्दी खराब होने लगता है ।
*  चाशनी बनाते समय ध्यान रखें हमें एक या दो तार की चाशनी तैयार नहीं करनी है सिर्फ चिपचिपी हो जाए     इतना ही चाशनी को पकाना है ।
* चाशनी में मिश्रण डालने के बाद यदि मिश्रण तुरंत ही गाढा याने सूखा होने लगे तो इसका मतलब है चाशनी     ज्यादा पक गई है इसमें तुरंत दो-तीन चम्मच दूध डालें और मिश्रण को अच्छे से हिला दे ।
* चाशनी में मिश्रण डालने के पश्चात कुछ घंटे ठहरे फिर भी आपको लगे कि मिश्रण ढीला है, गाढा नहीं हो        रहा  है या सूजी चाशनी सोख कर नहीं फूल रही है तो मिश्रण को पुनः गैस पर ३-४ मिनट पका ले और फिर     ठंडा होने के लिए रख दें ।


पहली बार यह लड्डू बनाने वाले के लिए ये बातें ध्यान में रखना जरूरी है । मुझे यकीन है आप जब यह लड्डू बनाएंगे तो वे परफेक्ट बनेंगे । 😊

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

Lemon Chutney

निंबू की चटनी



For 1 cup  200 gms chutney

निंबू पतले छिलके वाले 5
गुड /शक्कर  2 कटोरी
नमक
काश्मीरी लाल मिर्च
जीरा पाउडर

सबसे पहले पानी उबालने रखे पानी उबलने लगे तो  गैस बंद कर दे और उसमे एक निंबू छोडकर बाकी 4 निंबू डालकर  दो मिनट के लिये ढ़क कर रखे .अब निंबूओ को निकालकर अच्छे से पोछ ले इनको टुकडो में काँट कर उसके सारी बीजे निकाल ले .... इन टुकडो को एक डब्बे में बंद कर के प्रेशर कुकर में 3-4 सीटिया होने तक पकाये ..ठंडा होने दे फिर मिक्सर में दानेदार पीस ले ..ज़ितना निंबू का paste बना हैं उसको कटोरी  से माप कर उसकी डेढ़ गुना  गुड /शक्कर एक पॅन में ले उसमे पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार करे . इसमे एक निंबू का रस और पीसे हुएे निंबू मिलाकर पकाये नमक लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डाले .. चटनी की तरह गढ़ी हो जाये तो गैस से ऊतार ले .. ठंडी होने के बाद चीनी के मर्तबान में भर कर फ्रिज में रखे .. पुरी /पराठे के साथ आनन्द ले .

Sweet potato chat / Vrat ki chat

शकरकंद की चाट
 आलू की चाट व्रत में कई बार बनाई और खाई जाती है परंतु यह उससे ज्यादा हेल्दी शकरकंद से बनी हुई चाट की रेसिपी है
यह चाट आप उपवास या व्रत में तो बना कर खा ही सकते हैं व्रत ना होने पर भी बनाकर खाएंगे तो भी इसके गुण गाएंगे ।
सामग्री
२ बड़े शकरकंद
1 कटोरी दही
कुछ दाने अनार के
धनिया पत्ती
इमली या खजूर की चटनी
जीरा पाउडर
सेंधव नमक
चाट मसाला यदि आप इसे  उपवास में खाने वाले है तो अनारदाना पाउडर इस्तेमाल करें ।
लाल मिर्च पाउडर या फिर धनिया पत्ती की चटनी
तलने के लिये तेल या घी
विधि
सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह से धोकर पहुंच ले फिर उसके छिलके निकालने और अब इन शकरकंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें शकरकंद से थोड़ी सख्त होते हैं इसलिए सावधानी बरतें ।
दही को अच्छे से फेंट कर उसमें नमक जीरा पाउडर और अनारदाना पावडर( या चाट मसाला) डाल ले..
कढ़ाई में तेल करें फिर उसमें शकरकंद के टुकड़ों को डालकर सुनहरा होने तक तल लें ।
आप इन तले हुए टुकड़ों को सर्विंग फिल्में निकालिए ऊपर से फेंटा हुआ दही डालिए । इमली या खजूर की चटनी डालिए ।
अनार के दाने, हरी धनिया के पत्ते और  लाल मिर्च पावडर या हरी चटनी डालिए । थोड़ी आलू की सेव छिड़के (यदि उपवास में नहीं खा रहे हो तो बेसन की सेव का इस्तेमाल भी कर सकते हैं ।)और यह तैयार है फलाहारी चाट ।


 

शनिवार, 26 अक्टूबर 2019

Sweet Corn Barfi




सामग्री
३ स्वीट कॉर्न खींचकर यानी कद्दूकस किए हुए हैं ।
२ बड़े चम्मच शुद्ध घी
१/२ कटोरी पिसी हुई शक्कर
२बडे चम्मच फेटकर रखी मलाई (१ लि. दूध के ऊपर की)
१ बडा चम्मच सूखे नारियल का चूरा
इलायची पाउडर + केसर (ऐच्छिक)
जिस ट्रे में हमें बर्फी‌ जमानी है उसे ग्रीस करके रख ले ।
एक पैन में कर्म करने के लिए रखें जैसे ही घी पिघलता है इसमें डाले कद्दूकस किया हुआ स्वीट कॉर्न । इसे घी में अच्छी तरह से मिलाकर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक भून ले ।
पांच सात मिनट बाद इसका रंग बदल जाएगा ।
अब इसमें डालें फेटकर रखी हुई मलाई । पुनः अच्छे से मिलाते हुए 5 से 7 मिनट तक भूनें।
अब  इसमें डाले आधी कटोरी पीसी हुई शक्कर ।
इसे भी अच्छी तरह से मिला दे और दो-तीन मिनट तक और भूनें अब इसमें डालें एक बड़ा चम्मच सूखे नारियल का चूरा ।
इसे अच्छी तरह से मिलाए (आप चाहे तो इलायची पाउडर और केसर भी डाल सकते हैं) यह बरफी जमने के लिए तैयार है इसे ग्रीस किए हुए ट्रेन में डालें थपथपाए और ऊपर से ड्राय नट्स के टूकडों से गार्निश करें ।
चाकू से मनचाहे आकार में काटे अब ट्रे को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखें आप की बर्फी अच्छी तरह से जमकर तैयार मिलेगी ।



रविवार, 13 अक्टूबर 2019

Masala Milk

मसाला मिल्क या मसाला दूध



 Just boil 1 lit. milk seemer till it reduces 2/3 of its original quantity ..  Add sugar (as per taste) . when sugar dissolve completely remove milk from heat. Add ground dry fruits of your choice (i have added pistachios , almonds, chironji, cashews and saffron strands.) / milk masala.

सोमवार, 23 सितंबर 2019

Churma Laddoo / Wheat Flour Laddoo

Also known as Chotya che laddoo
My Mothers speciality 😊.  My mom makes worlds best churma laddoo. 





Ingredients
4 cup bafala aata/coarsely ground wheat flour(gheu ka mota atta
Pinch of salt
3 tablespoon of ghee for kneading the dough
3 cup sugar or as u like
Ghee / refined oil for deep frying
1 cup ghee to make ladoo
12-13 cardamom
Nuts n raisins

Mathod

Take coarsely ground wheat flour add pinch of salt , 3 tablespoon of warm ghee to it. Mix it  and make stiff dough using water.Make muthiyas  of this dough and deep fry all the muthiyas to golden brown colour on medium flame.Now take 2-3 muthiyas at a time, break them into pieces. grind it into fine powder or churma , repeat this procedure and make churma of all muthiyas in grinder .Now take sugar and cardamom seeds in a mixer jar and grind I into fine powder.Add this sugar cardamom powder in churma.Now add nuts n raisins to it.Heat 1 cup of ghee and add it in churma mixure.
mix the mixture and make laddoos of this churma mixture.

चुरमा लड्डू
सामग्री
मोटा पीसा गेहूँ का आटा ४ कटोरी
घी 3 बड़े चम्मच
एक चुटकी नमक 
तलने के लिए तेल या घी
लड्डू बनाने के लिए एक कप शुद्ध घी
शक्कर ३ कटोरी ..कम या ज्यादा स्वादानुसार
हरी इलायची १२-१३
आपकी पसंद अनुसार सूखे मेवे बारीक काटकर 

विधि

गेहूं के आटे में तीन बड़े चम्मच घी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। पानी डालते हुए सख्त आटा गूथ कर तैयार कर ले।
एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म करने के लिए रखें इसमें तैयार आटे के छोटे-छोटे ३-४ मुठिए  बनाकर सुनहरा होने तक तल लें ।
इसी तरह सारी मुठिया तल ले। अब एकबार में २-३ मुठियों को तोड़कर ग्राइंडर में  बारीक पीस ले।
इसी तरह सारे मुठियों को पीस कर इस पाउडर को आटे के छलनी से छान लें ताकि यदि कोई  बड़ा टुकड़ा बाकी रहे तो वह अलग निकल जाए ।
अब ग्राइंडर में ही शक्कर और इलायची के दानों को बारीक पीस लें ।
अब एक बड़े बर्तन में पिसा हुआ मुठियों के पावडर को, शक्कर को और घी को डालकर आपकी पसंद अनुसार काजू, बादाम व किशमिश काटकर डालें । अच्छे से मसलकर मिलाएं।
अब‌ इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना ले आपके चुरमा लड्डू तैयार है ।

  

रविवार, 8 सितंबर 2019

Gulkand stuffed Rose Modak


गणेश जी के लिए लड्डू, पकवानों के साथ तरह-तरह के मोदक भी जरूर बनाए जाते हैं। महाराष्ट्रीयन होने के कारण उकड़ी के मोदक और तले हुए मोदक ही बनाती हूं इस बार कुछ अलग इनोवेटिव करने का प्रयास किया है और गुलकंद भरे गुलाब मोदक बनाए है।



१०-१२ मोदक बनाने के लिये ( मोदकों की संख्या उनके आकार पर भी निर्भर करती है )
सामग्री
१.२५ कप मिल्क पावडर
१/४ कप दूध
१/४ कप रोज सिरप
२ बड़े चम्मच गुलकंद
२ चम्मच घी
१०-२२ काजू दरदरे पीसकर
मोदक का साँचा
मिल्क पाउडर को एक पैन में लेकर धीमी आंच पर करीबन 2 से 3 मिनट तक भूनें। लगातार हिलाते हुए भूनें ताकि वह तली में लगे/ जले ना । इस बात का ध्यान रखें कि मिल्क पाउडर का कलर भी चेंज ना हो ।
अब इसमें डालिए दूध जो हमने रूम टेंपरेचर का ही लिया है।
फिर इसमें डालें एक चौथाई कप रोज सिरप ।
(मिल्क पाउडर में भी अपने आप में कुछ मात्रा में शक्कर होती है और साथ ही रोज सिरप में भी होती है इसलिए इसमें हम अलग से शक्कर नहीं मिलाएंगे ।)
इसे अच्छे से मिला लें और करीबन दो-तीन मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं । आँच को धीमी ही रखे।
अब धीरे-धीरे मिल्क पावडर की पेस्ट एक गोले जैसी होने लगेगी तब इसमें डालें घी और अच्छे से मिला दे । दो-तीन मिनट तक और पकाएं आपका मोदक बनाने का बाहरी आवरण बनाने का मिश्रण तैयार हो जाएगा । इसे प्लेट में निकाल कर थोड़ा ठंडा होने दें तब तक भरावन की सामग्री तैयार कर ले।
भरावन के लिये -
दरदरे पीसे काजू  पावडर में दो चम्मच गुलकंद मिलाएं और आपका भरावन मिश्रण तैयार है । (आपकी इच्छा अनुसार और भी सूखें मेवे इसमें डाल सकते हैं )
आब गुलाबी मिश्रण से छोटा गोला बनाए उसे अंगूठे से दबाते हुए कटोरी का शेप दें, उसमें भरावन सामग्री याने आधा चम्मच गुलकंद का मिश्रण भरे सारे किनारों को ऊपर की तरफ लाते हुए बंद कर दें और उसे मोदक का आकार दें। आप चाहे तो इसी तरह सारे मोदक बना सकती है या यदि आप सांचे में डालकर बनाना चाहे तो इस इन्हीं मोदको को ग्रीस किये सांचे‌ में डालिये और उन्हें मोदक का आकार दे दीजिए ।
तैयार है आपके गुलकंद भरे गुलाब मोदक 😊 खाइए और खिलाइए ।