शनिवार, 26 मई 2018

Kodole / Shengole

कोडोले/शेंगोले

ये ऑथेंटिक महाराष्ट्रियन डीश है। वन पॉट वन पॉट मील है व बहुत कम सामग्री में तैयार हो जाती है ।



सामग्री
१/२ कटोरी (बडी) गेहूँ का आटा जो हम लड्डू बनाने में उपयोग में लाते हैं ( मोटा पीसा हुआ).
१/૪ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
१/૪ चम्मच हल्दी पाउडर
१/૪ चम्मच अजवाइन
१/૪ चम्मच शक्कर
एक चुटकी सोडा
नमक स्वादानुसार
डेढ़ चम्मच तेल

छौंक के लिये

२ बड़े चम्मच तेल
१ चम्मच दरदरा पीसा हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट
१/૪ चम्मच राई
१/૪ चम्मच जीरा
१/૪ चम्मच हल्दी पाउडर
१/૪ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
२-३ बड़ी कटोरी पानी (५०० मिलीलीटर )

फोडण तेल के लिये
२ बड़े चम्मच तेल
१/२ चम्मच राई
१/२ चम्मच जीरा
१/२ चम्मच तिल्ली
५-६ लहसुन कलियाँ काटकर
२-३ सूखी लाल मिर्च .

प्याज बारीक काटकर
हरा धनिया पत्ते काटकर
नींबू .

विधि

एक बड़े बर्तन में आटा लें उसमें नमक, शक्कर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, तेल और सोडा डालकर धीरे धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें व उसे साइड में रख दें।

कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें राई जीरा डालकर चटकने दे।
लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट डालकर आधा मिनट भूनें हल्दी लाल मिर्च पाउडर डालें वह तुरंत पानी मिला दें ।
इसे मीडियम आँच पर उबलने दें तब तक भीगे हुए आटे के छोटे छोटे भाग लेकर उन्हें अलग अलग आकार दे दे (चकरी जैसा गोलाकार /दीये जैसा या कोई अौर) (इसके लिए आप बच्चों की मदद ले सकती हैं वे खुशी खुशी यह काम करेंगे ) या उस आटे को मोटा बेल कर मनचाहे आकार में काट लें ।
तब तक छौंक लगा पानी उबल चुका होगा इस उबलते पानी में यह आटे के विविध आकार डालें और आठ से दस मिनट तक मीडियम आँच पर उबलने दें ।
तब तक एक छोटी कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें राई, जीरा, तिल्ली , लहसून और सूखी लाल मिर्च डालें इसे गैस से हटाकर रख दें ये फोडण तेल सर्व्हिंग के समय काम में आयेगा।
अब तक आपके कोडोले पककर तैयार हो गए क्या चेक कर लें।  यदि वह पक चुके हैं तो उसे सर्विंग प्लेट में निकाले। ऊपर से एक चम्मच फोडण तेल डालें कटा प्याज और हरा धनिया पत्ते  डालें नींबू निचोड़कर गरमा गरम परोसें ।


*अाप चाहे तो पानी उबालने के समय कटी सब्जियाँ जैसे गाजर , मटर , बेबी कॉर्न या मक्के के दाने भी डाल सकते हैं। 



गुरुवार, 10 मई 2018

Cheesy Potato Baskets

सेहत से भरपूर चवली बिन्स (लोबिया /black eyed beans) से भरें  चीज़ी  बेक्ड आलू


सामग्री
६आलू
૪ बड़े चम्मच चवली बिन्स (लोबिया) ૪-५ घंटे पानी में भिगोकर
१ छोटी शिमला मिर्च बारीक काटकर
२ बड़े चम्मच पिज़्ज़ा सॉस
प्रोसेस्ड चीज़
नमक स्वादानुसार
हरी चटनी
टमाटर का केचप

विधि
लोबिया को पानी में थोड़ा नमक डालकर तीन  सिटी होने तक कूकर में पकाएं . लोबिया ज्यादा ना गल जाये इसका विशेष ध्यान रखें ।  आलुओं को छील कर कांटे चम्मच से गोद कर नमक मिले पानी में पंद्रह मिनट के लिए रख दें ।  अब इन आलुओं को पानी से निकाल कर माइक्रोवेव सेफ बर्तन में पांच मिनट के लिए पकाए (माइक्रोवेव करें )। अब आलू निकाल कर पांच मिनट ठंडा होने दें उसके बाद लंबाई में आधा काट लें । चम्मच कि सहायता से बीच का आलू स्कूप कर के निकाले ।

पकी लोबिया में पिज़्ज़ा सॉस नमक व शिमला मिर्च मिलाये  इस मिश्रण को आलू के खोल में भरते ऊपर से पर्याप्त मात्रा में चीज कद्दूकस कर डालें ।


 इन आलुओं को ग्रीस किये माइक्रोवेव सेफ ट्रे में रख कर २००° C पर पांच मिनट के लिए बेक करें .. (इस डिश के लिए ग्रिल कॉम्बो सबसे अच्छा होता है )।तैयार पटेटो बास्केट्स को चटनी और सास के साथ पेश करें ।

*लोबिया कि जगह राजमा या  स्प्राउट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विडिओ



शनिवार, 5 मई 2018

Ragi(Nachani) Rava Dosa

रागी रवा डोसा
रवा डोसा जिसमें मैंने मैदे कि जगह रागी आटा व चावल काआटा इस्तेमाल किया हैं।



सामग्री
१/૪ कटोरी रवा
१/૪ कटोरी रागी/नाचणी आटा
१/૪ कटोरी चावल का आटा
२ चम्मच तेल + डोसे के लिये
१/२ चम्मच जीरा
१ छोटा प्याज बारीक काटकर
१ हरी मिर्च बारीक काट कर
पानी आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार

विधि

 एक बड़े बर्तन में नाचनी(रागी) आटा, रवा और चावल आटे को मिलाएं इसमें स्वाद अनुसार नमक , आधा चम्मच जीरा , हरी मिर्च , प्याज व दो चम्मच तेल डालें ।
इसमें पानी डालें व अच्छे से मिलाये । पानी इतना डाले कि घोल एकदम पतला सा बने (बहता सा/ free flowing ). नॉनस्टिक तवे को अच्छे से गरम कीजिये तवा तेज आज पर अच्छे से गरम होना बहुत जरूरी है।  एक बड़ा चम्मच घोल लेकर फैलाते हुए तवे पर डाले थोड़ी देर तेज आज पर फिर धीमी आंच पर पकने दें ऊपर से एक चम्मच तेल छिड़के। डोसा अपने आप क्रिस्प हो जाएगा । चटनी के साथ पेश करें।

*इस डोसे को बनाने में समय लगता है इसलिए जल्दबाजी न करें तवे पर मीडियम आज या धीमी आँच पर अच्छे से कुरकुरा होने दें तभी उतारे।

शनिवार, 28 अप्रैल 2018

Mango Pista Kulfi

मैंगो पिस्ता कुल्फी



सामग्री -
१०० मिलीलीटर दूध (chilled)
२ बड़े चम्मच  कंडेंस्ड मिल्क  (ज्यादा मीठा पसंद करते हो तो मात्रा बढाये)      
२०० मिलीलीटर फ्रेश क्रीम            
१ अलफान्सो मैंगो  टुकड़ों में कटा (१/२ कप प्युरे )
१०-१२ पिस्ता काटकर

विधि:

सबसे पहले मिक्सर के किसी जार में कटे आम के टुकड़े  डालिये और प्यूरी बना लीजिए।
इसे गैस पर गाढ़ा होने तक पकाए । ठंडा होने दे।

अब  क्रीम को फेट ले ( इलेक्ट्रिक मिक्सर हो तो ज्यादा अच्छा अन्यथा हेंड मिक्सर से) कर लीजिये।अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क , चिल्ड मिल्क और मैंगो प्यूरी डालिये और मिलाइये पुनः इलेक्ट्रिक मिक्सर से फेटे। इस मिश्रण में पिस्ता डालकर हिलाकर  कुल्फी मोल्ड में डाल फ्रीजर में 6 से  घण्टे के लिए रख दीजिए।
आपकी मैंगो पिस्ता कुल्फ़ी तैयार हो जायेगी पिस्ते से सजाकर परोसे..

गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

Cheesy Baked Baby Potato with Spinach

Cheesy_Baked_Baby_Potatoes_with_Spinach

                           
मेरी बेटी को इटालियन क्विज़ीन बहुत पसंद है उसके व उसकी फ्रेंड्स के लिये बनाई है ये डिश।

छोटे छोटे आलू को बेक करके चीज़ अौर व्हाइट सॉस में उबली पालक के साथ सर्व्ह किया हैं।



#सामग्री
दस से बारह छोटे छोटे आलू (दम आलू वाले)
बारह पंद्रह पालक के छोटे छोटे पत्ते
एक बड़ा चम्मच मक्खन एक बड़ा चम्मच मैदा
दो चम्मच कटा हुआ प्याज
आधा चम्मच कटे हुए लहसून
दूध एक से डेढ़ कप
एक चम्मच चीज़ स्प्रेड
नमक स्वादानुसार
ऑरेगॉनो
मिक्स हर्ब्स

#विधि

आलुओं को १८० डिग्री सेंटीग्रेड पर १५-२० मिनट के लिए बेक कर लीजिये।
 ठंडा होने पर यदि आसानी से छिलका निकल जाता है तो निकाल लीजिये ।
पालक के छोटे छोटे पत्तों को(बेबी पालक बिना डंठल के) उबलते पानी में डालिए और एक मिनट उबलने दीजिये फिर तुरंत छान कर उस पर ठंडा पानी डाल दीजिये आपके ब्लांच पालक तैयार हैं।

मक्खन को पिघलाकर उसमें कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर एक मिनट तक भूनें अब मैदा डालकर फिर एक मिनट तक भुने अब इसमें दूध डालकर लगातार हिलाते रहें ताकि कोई गुठली न बने ।
ओरेगानो चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स मिलाएं स्वादानुसार नमक  डालें और उबालने दे।
आप इस में बेक किये हुए आलू और पालक डालिए।  दो मिनट पकाए ।
सर्विंग के लिए थोड़ा पालक प्लेट में सजाये बीच में चीज़ी बेक्ड आलू डालकर पेश करें।


सोमवार, 23 अप्रैल 2018

Watermelon Halwa / Sheera

तरबूज शीरा / हलवा

ये मैंने बनाकर देखी एक इनोव्हेटिव्ह रेसिपी  हैं। स्वाद में लाजवाब बनाने में भी आसान।



सामग्री
एक कटोरी रवा
आधी कटोरी घी
दो कटोरी तरबूज का ज्यूस
आधी कटोरी (पसंद अनुसार कम या ज्यादा ) शक्कर
कुछ सूखे मेवे
कुछ धागे केसर के
#विधि
घी में रवा को अच्छे से भूने इसमें तरबूज का ज्यूस मिलाएं ढक कर दो तीन मिनट तक पकने दें रवा फूल जाएगा।
 इसमें केसर (एक चम्मच दूध में घुला ) व शक्कर मिलाए दो मिनट फिर ढककर पकाएं यह तैयार है इस सूखे मेवे से सजा पर परोसे।


Sanna Polo (cabbage)

सान्ना पोलो
पत्तागोभी से बने
सान्ना पोलो यह कोंकण में बनाया जाने वाला स्वादिष्ट नाश्ता हैं।
तुवर दाल, चावल, पत्तागोभी और प्याज से मिलकर बनता है बनाने में बहुत ही आसान है । फर्मेंटेशन की जरूरत ही नहीं ।
रेसिपी क्रेडिट विनया प्रभु अक्का।



सामग्री
आधा कटोरी चावल
आधा कटोरी तुवर दाल
दो बड़े चम्मच गीला नारियल
एक कटोरी बारीक कटा हुआ प्याज
एक कटोरी कीसी हुई पत्तागोभी
एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक बड़ा चम्मच इमली पल्प
नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा तेल

विधि
सबसे पहले दाल और चावल को अच्छे से धोकर दो तीन घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।

अब भीगे हुए दाल चावल से पानी निकाल कर उसमें लाल मिर्च,नारियल , इमली पल्प व नमक डालकर अच्छे से पीस ले ( यह बारीक रवेदार ही रहेगा)
अब इसमें कटा हुआ प्याज और पत्तागोभी डाले अच्छे से ही मिलाये और घोल तैयार करें ।(आवश्यकतानुसार पानी मिला सकते हैं।)
तवा गर्म कर के उस पर एक चम्मच तेल डालें और एक बड़ा चम्मच ये घोल डाले अच्छे से फैलाएं और दो मिनट तक पकाए फिर पलटकर पकने दें अब यह तैयार है इसे ऐसे ही या किसी चटनी के साथ खाया जा सकता है ।