सोमवार, 21 अगस्त 2017

Chocolate Modak

मोदक ये गणेशजी के साथ बच्चों का भी बहुत प्रिय हैं। इसलिये  बच्चे बेसब्री से गणेशजी के  आगमन  की प्रतीक्षा करते हैं। अौर वो भी यदि  चॉकलेट के फ्लेवर में तो क्या कहने। इस वर्ष बप्पा व बच्चों को खुश कीजिये चॉकलेट मोदक का भोग लगाकर
सामग्री
१/२ लीटर दूध
१ चम्मच सिरका या नींबू का रस
१५० मिलीलीटर मीठा कंडेन्सड मिल्क
२ बड़े चम्मच कोको पाउडर
१ बड़ा चम्मच  मिल्क पाउडर
कुछ बूंदें घी

भरावन के लिये
૪ बड़े चम्मच सुखें नारियल का चूरा ( desiccated coconut)
२ बड़े चम्मच मीठा कंडेन्स्ड मिल्क
दोनों को अच्छे से मिलाकर रख ले।

दूध को उबालने रखे।
उबाल आने पर उसमें धीरे धीरे सिरका मिलाये। दूध फट जायेगा।
इसे एक मलमल के कपड़े से छानकर छेना व पानी अलग कर दे। कपड़े में ही छेने को अच्छे से पानी डालकर धो ले।
हाथों से दबाकर सारा पानी निकाल दे।
इस छेने को कोको पाउडर मिलाकर अच्छे से मसल ले। (या मिक्सर में एक दो सेकंड घुमा ले।
मोटे पेंदे की कढ़ाई में छेना  , कंडेन्सड मिल्क आैर मिल्क पाउडर अच्छे से मिलाकर पकाए ।
हिलाते रहे आैर तब तक पकाए जब तक वो किनारे ना छोड़ने लगे व एक गोले जैसा ना बन जाये।
इसे एक सुखी थाली में निकालकर रखें ।


थोड़ा ठंडा होने पर हथेलियों को घी लगाये आैर थोड़ा मिश्रण लेकर हाथों से फैलाए। मोदक के साँचे को  अंदर से  घी लगाकर चिकना करें। ये पनीर का फैला हुआ गोला उसकी अंदर की दिवार पर चिपकाए। नीचे से भरावन मिश्रण भरें फिर पुनः पनीर का छोटा चपटा गोला लेकर मोदक को नीचे से सील (बंद )कर दे। धीरे से मोदक को साँचे से  अलग करें।




ज्यादा मीठा पसंद हो तो मिश्रण पकाते समय २ चम्मच शक्कर डाले।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें