सोमवार, 21 अगस्त 2017

Paneer Dryfruits Modak

  1. मोदक ये गणेशजी का प्रिय भोग माना जाता हैं। तरह तरह के मोदक बनाये जा सकते हैं। यहाँ एक आसान व स्वादिष्ट मोदक बनाने की विधि बता रही हूँ।  
सामग्री
१/२ लीटर दूध
१ चम्मच सिरका या नींबू का रस
१५० मिलीलीटर मीठा कंडेन्सड मिल्क
१ बड़ा चम्मच  मिल्क पाउडर 
कुछ बूंदें घी
भरावन के लिये
१ बड़ा चम्मच बारीक कटे काजू
१ बड़ा चम्मच बारीक कटे बादाम
१ बड़ा चम्मच किशमिश
२ बड़े चम्मच सुखें नारियल का चूरा
२ बड़े चम्मच पीसी शक्कर
१ छोटा चम्मच  केसर  इलायची सिरप


भरावन की सारी सामग्री को अच्छे से मिलाकर रख दे।

दूध को उबालने रखे।
उबाल आने पर उसमें धीरे धीरे सिरका मिलाये। दूध फट जायेगा।
इसे एक मलमल के कपड़े से छानकर छेना व पानी अलग कर दे। कपड़े में ही छेने को अच्छे से पानी डालकर धो ले।
हाथों से दबाकर सारा पानी निकाल दे।
इस छेने को अच्छे से मसल ले। (या मिक्सर मे से १-२ सेकंड के लिये घुमा ले।)
मोटे पेंदे की कढ़ाई में छेना , कंडेन्सड मिल्क आैर मिल्क पाउडर अच्छे से मिलाकर पकाए ।
हिलाते रहे आैर तब तक पकाए जब तक वो किनारे न छोड़ने लगे व एक गोले जैसा ना बन जाये।
इसे एक सुखी थाली में निकालकर रखें ।
थोड़ा ठंडा होने पर हथेलियों को घी लगाये आैर थोड़ा गोला लेकर हाथों से फैलाए। मोदक के साँचे को अंदर से घी लगाकर चिकना करें। फैलाए हुए गोले को अंदर की दिवार से चिपकाए।  १ चम्मच भरावन सामग्री भरें व फिर से पनीर का चपटा गोला लेकर नीचे से मोदक को चिपका कर सील कर दे।
       धीरे से मोदक का साँचा खोले। तैयार हैं पनीर ड्राय फ्रूट मोदक।
इसी तरह सारे मोदक बना ले। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें